देश

“सत्ता या पद के लिए नहीं बनें…”, महाराष्ट्र की सत्ता पर खतरा! BMC चुनाव के चलते BJP-Shiv Sena में फूट?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एक बार फिर चुनाव के पहले गठबंधन के बीच तनातनी देखने को मिल रही है. लेकिन यह मतभेद विपक्ष में नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष महायुती के भीतर दिखाई दे रहा है. महाराष्ट्र में बीजेपी (BJP), शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की गठबंधन सरकार है, जिसे महायुती नाम दिया गया है.

महायुती सरकार में सबकुछ ठीक नहीं लग रहा है, खासकर तब से जब उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde ) का बयान सामने आया है. उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. रजनीतिक जानकार इसे मुंबई नगर निगम (BMC Elections) के चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं.

“सहयोगियों से भी यही चाहता हूं” – एकनाथ शिंदे

उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मीडिया से कहा, “मेरा स्पष्ट रुख है कि हम गठबंधन धर्म के सिद्धांतों का पूरी तरह पालन करते हैं और हमारे गठबंधन सहयोगियों को भी इसका पालन करना चाहिए.” शिंदे ने आगे कहा, “यह गठबंधन कल या आज बना हुआ नहीं है. यह गठबंधन बालासाहेब, अटलजी और आडवाणीजी की विचारधारा और विरासत पर आधारित है.”

सत्ता को लेकर भी शिंदे ने संदेश देते हुए कहा,”हमारा गठबंधन सत्ता या पद के लिए नहीं बना है, यह साझा विचारधारा और समान सिद्धांतों पर आधारित है.” एकनाथ शिंदे के इस बयान को राजनीतिक रूप से भाजपा के लिए एक सीधा संदेश माना जा रहा है.

शिवसेना ऑफिस पर रेड

पिछले कुछ दिनों में चुनाव प्रचार तेज होते ही हालात और बिगड़ते दिख रहे हैं. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के पूर्व विधायक शाहजीबापू पाटिल के कार्यालय पर चुनाव आयोग और स्थानीय अपराध शाखा ने छापा मारा. यह छापेमारी शाहजीबापू पाटिल की चुनावी रैली के तुरंत बाद हुई, जिसके दौरान पुलिस टीम वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए कार्यालय में दाखिल हुई. शाहजीबापू पाटिल ने सांगोला चुनाव में गठबंधन सहयोगी भाजपा को चुनौती दी है.

ये भी पढ़ें: संसद का कैसा सत्र चाहती हैं 0 सांसद वाली मायावती? X पोस्ट में बताया पार्टी का पक्ष

CM और डिप्टी CM ने नहीं की मुलाकात

दोनों दलों के नेताओं द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ कई सार्वजनिक बयान दिए गए हैं. हालांकि ये सीधे हमले नहीं हैं, लेकिन ये बयान राजनीतिक रूप से प्रेरित रहे हैं. सोमवार (1 दिसंबर) को खबरें आईं कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे छत्रपति संभाजीनगर के एक ही होटल में थे, लेकिन उन्होंने एक-दूसरे से मुलाकात नहीं की है.

-भारत एक्सप्रेस 

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

38 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

45 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

46 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

53 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago