Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव अब अपने सुरूर में आ गया है. NDA में सीट बंटवारे के बाद अब प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जाने लगा है. बीजेपी की पहली लिस्ट आने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि मैथिली ठाकुर को चुनाव में नहीं उतारा जाएगा और वह पार्टी ज्वाइन नहीं करेंगे. हालांकि, इन तमाम कयासों पर विराम लग गया है. मैथिली ठाकुर ने आधिकारिक तौर पर बीजेपी की सदस्यता ले ली है.
पहले ही मैथली ठाकुर के नाम पर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) का सियासी पारा हाई है. अब वह आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गई हैं. बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उनको पार्टी सदस्यता दिलाई. अब कहा जा रहा है कि वह अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी.
पटना के होटल चाणक्य स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. इसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मैथिली को पार्टी की सदस्यता दिलाई. उनके साथ ही आरजेडी विधायक भरत बिंद ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है. दिलीप जायसवाल ने कहा कि अभी महागठबंधन के कई और नेता बीजेपी में शामिल होंगे. वहीं मैथिली ठाकुर के प्रशंसक भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: गूगल के ‘AI हब’ को पीएम मोदी बताया ‘विकसित भारत’ विजन के अनुरूप, सुंदर पिचाई ने मिलाया फोन
बीजेपी मैथिली को दरभंगा की अलीनगर सीट से चुनाव लड़ा सकती है. मैथिली ठाकुर के सोशल मीडिया पर बड़े फैन बेस और मिथिला में लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें प्रचार अभियान का चेहरा भी बनाया जा सकता है. कुछ दिनों पहले चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के साथ उन्होंने मुलाकात की थी. तभी साफ हो गया था कि वो भाजपा में शामिल होंगे. हालांकि, टिकट जारी होने तक चुनाव में सस्पेंस बना हुआ है.
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…