देश

Haryana: हिसार में घने कोहरे के चलते बड़ा हादसा, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के काफिले की टक्कर, बाल-बाल बचे

Dushyant chautala: हरियाणा के उपमुख्यमंंत्री दुष्यंत चौटाला के काफ़िले की टक्कर हुई है. घने कोहरे की वजह से ये हादसा हुआ है. खबरों के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री इस हादसे में बाल-बाल बच गए है. दुष्यंत चौटाला अपने काफिले के साथ हिसार से सिरसा जा रहे थे, तभी अग्रोहा के पास ये हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, काफिले में चल रही पुलिस की बोलेरो के अचानक ब्रेक लगाने के कारण ये टक्कर हुई, जिसमें एक कमांडो को चोट आई है.

हरियाणा के कई जिलों में घने कोहरे ने कोहराम मचा रखा है. जिसकी वजह से दृश्यता काफी घट गई है. लोगों का पास की चीजों को देख पाना काफी मुश्किल हो गया है. इस दौरान न्यूनतम तापमान भी सामान्य बिन्दु से नीचे रहा. प्रदेश के हिसार, करनाल, रोहतक, भिवानी समेत कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा. वहीं, हिसार में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जबकि झज्जर का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

कोहरे की वजह से बढ़ रहे हैं हादसे

कोहरे की शुरुआत होते ही राज्यों में अब हादसों की खबरें सामने आने लगी हैं. आज केवल उत्तरप्रदेश में घने कोहरे की वजह से अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दरअसल, सोमवार को ही सुबह देहरादून से लखनऊ के लिए जा रही एक पर्यटक बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर औरैया जिले के एरवाकटरा थाना इलाके के पास कोहरे की वजह से ट्रक से टकरा गई. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 9 यात्री घायल हो गए. इसके अलावा अलीगढ़ में भी हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- Weather Update: घने कोहरे के चलते दिल्ली में कम हुई विजिबिलिटी, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें उत्तर भारत के मौसम का हाल

वहीं आज तड़के सुबह थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत पैरिफेरल और गलगोटिया के बीच आगरा से नोएडा जाने वाले रास्ते पर बस और कंटेनर के बीच टक्कर हो गई. इस सड़क दुर्घटना में 10-15 लोग घायल हुए हैं. जिसके बाद सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया. वहीं गौतमबुद्ध नगर पुलिस के मुताबिक, एक युवक की खबर भी सामने आई है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

3 minutes ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

12 minutes ago

कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…

30 minutes ago

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

1 hour ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

2 hours ago