देश

दिल्ली-NCR में ठंड का कहर जारी: ये तो बस शुरुआत है, घने कोहरे से और मुश्किल भरे हो सकते हैं आने वाले दिन

Delhi Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में नए साल के आगाज के साथ सर्दी का सितम जारी है. 1 जनवरी 2025 की सुबह बेहद ठंडी रही. शीत लहर का असर लगातार जारी है और ऐसा लग रहा है कि ठंड अभी और ज्यादा बढ़ेगी. ठंड हवाओं की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में चलिए जानते हैं इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल.

सुबह के समय ये इलाके रहे बेहद ठंडे

मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. आज सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस जबकि नोएडा में 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. धौला कुआं जैसे इलाके सुबह के समय बेहद ठंडे रहे. लोग ठंड से बचने के लिए गर्म हीटर का सहारा ले रहे हैं. दिसंबर गुजर चुका है, लेकिन जनवरी की शुरुआत और ज्यादा सर्दी लेकर आई है. हर गुजरते दिन के साथ ठंड बढ़ती जा रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

दिल्ली की ठंड से बचने के उपाय

  • अगर आप दिल्ली की ठंड से बचना चाहते हैं तो सबसे पहले आप गर्म कपड़े पहनें और अपने कानों को ढककर रखें.
  • इसके अलावा घर पर हीटर या अलाव का सहारा लें.
  • फिर गुनगुना पानी पिएं और गले को सुरक्षित रखें.
  • शीतलहर के दौरान बिना जरूरत के घर से बाहर न निकलें.
  • साथ ही चाय, कॉफी और सूप जैसे गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें.

यह भी पढ़ें: क्या उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप होगा और भी खतरनाक? जानिए नए साल में मौसम की सच्चाई

दिल्ली वालों के लिए ठंड का अलर्ट

नए साल के पहले दिन दिल्ली के लोगों ने जबरदस्त ठंड महसूस की. शीत लहर के चलते बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि घर से निकलने से पहले गर्म कपड़े पहनें और खुद को पूरी तरह से ढक लें. ठंड के कारण बीमार होने का खतरा बढ़ सकता है.

वहीं मंगलवार को भी ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान किया. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा. हालांकि, 4 जनवरी के बाद ठंड का प्रकोप और तेज हो सकता है. इसलिए सर्दी के इस मौसम में सतर्क रहना और ठंड से बचाव करना बेहद जरूरी है.

कैसा रहेगा मौसम का हाल?

दिल्ली-एनसीआर में आज ठंड अपने चरम पर है, लेकिन आसमान पूरी तरह साफ नजर आ रहा है. सुबह के समय कोहरा लगभग न के बराबर है. हालांकि, मौसम विभाग ने हल्के कोहरे की संभावना जताई थी, लेकिन साफ आसमान का भी संकेत दिया था. 1 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान था.

इसके बावजूद ठंड से दिल्लीवासियों को राहत मिलने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 4 जनवरी के बाद ठंड में और इजाफा हो सकता है. इस दौरान तापमान गिरकर अधिकतम 15-16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11-12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इसके साथ ही, 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

3 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

4 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

13 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

15 minutes ago

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

24 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

30 minutes ago