छत्तीसगढ़ के बाहरी इलाके में स्थित प्राइवेट स्टील प्लांट का एक बड़ा हिस्सा गिर गया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए.
मामला छत्तीसगढ़ के राजधानी का है, जहां जिले के बाहरी इलाके में स्थित एक प्राइवेट स्टील प्लांट में उसके एक बड़े हिस्से के गिरने से 6 लोगो की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. ये हादसा राजधानी रायपुर के बाहरी इलाके के सिलतारा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इस्पात लिमिटेड नामक के स्टिल प्लांट के कारखाने में हुआ.
जानकारी के अनुसार, हादसे से पूर्व प्लांट में मेंटेनेंस का काम हुआ था. काम की जांच करने के लिए जब प्लांट के कुछ कर्मचारी पहुंचे तो अचानक एक सिल्ली गिर गई और वो सभी इसकी चपेट में आ गए और 6 लोगों की मौत हो गई. हालांकि वरिष्ठ कर्मचारी के अनुसार हादसे के तुरंत बाद ही बचाव कार्य को शुरू कर दिया गया था. आशंका हे की अभी कुछ लोग दबे हो सकते है. लेकिन घायलों की स्थिति को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है.
प्लांट में हुए इस गंभीर हादसे से प्लांट के सुरक्षा मानको पर भी सवाल खड़े हुए है. फिलहाल घायलों को रायपुर के जिला और मेकहरा अस्पताल पहुचांया जा चुका है और उनका इलाज भी शुरू कर दिया गया है.
आपको बतादें की हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रसासन घटनास्तल पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चला रही है. आशंका है की मलबे में अभी भी और लोग दबे हुए हो सकते है.
जहां पुलिस और जिला प्रसासन प्लांट के अंदर मौजूद है और घायलों को रेस्कयू करने में लगे हुए है. वहीं दूसरी ओर इस घटना की खबर सुनते ही इस्पात लिमिटेड एवं पावर प्लांट के बाहर भीड़ उमड़ पड़ी है. भीड़ को देखते हुए प्लांट के मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया है, जहां सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की एक टुकड़ी को नियुक्त किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…
एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…
Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…
Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…
राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…