संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) ने अपनी स्पीच में कई अहम मुद्दों पर बात की. उन्होंने कहा कि आज के दौर में पाकिस्तान जैसे देशों के लिए अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना जरूरी है. शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान की विदेश नीति शांति और सम्मान पर आधारित है और हर विवाद को बातचीत से सुलझाना चाहिए.
शहबाज (Shahbaz Sharif) ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से मांग करता रहा है कि कश्मीरी लोगों को आत्म-निर्णय का अधिकार मिलना चाहिए और इसका समाधान संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में होना चाहिए. हालांकि भारत इस मांग को पहले ही खारिज कर चुका है और जम्मू-कश्मीर को अपना आंतरिक मामला मानता है.
शहबाज ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि मई में पूर्वी सीमा पर भारत ने बिना वजह हमला किया लेकिन पाकिस्तान ने मजबूती से जवाब दिया. उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान की वायु सेना ने 7 भारतीय जेट गिराए. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत PoK में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी जिसमें 80 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे.
शहबाज ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को युद्धविराम में मदद के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने की बात कही. उन्होंने कहा कि ट्रंप की समय पर पहल से बड़ा नुकसान टल गया.
शहबाज ने भारत पर सिंधु जल संधि को एकतरफा तोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि यह पाकिस्तान के करोड़ों लोगों के जल अधिकार का उल्लंघन है. उन्होंने चेतावनी दी कि इसे युद्ध जैसा गंभीर मामला माना जाएगा.
शहबाज ने फिलिस्तीन की आजादी का समर्थन करते हुए कहा कि पाकिस्तान इजरायली अत्याचारों के खिलाफ खड़ा है. उन्होंने अफगानिस्तान, कतर और यूक्रेन में शांति की जरूरत पर भी जोर दिया और आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की लड़ाई को रेखांकित किया.
इसे भी पढ़ें-PoK में फिर एक्टिव हुआ लश्कर-ए-तैयबा, ये 3 तीन आतंकी संभालेंगे नया कैंप
शहबाज ने अंत में कहा कि पाकिस्तान भारत से सभी मुद्दों पर बातचीत को तैयार है लेकिन इसके लिए ऐसे नेता चाहिए जो लड़ाई नहीं संवाद को प्राथमिकता दें.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Muskan and Sahil death sentence: मेरठ के सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड…
Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…
Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…
Railway Counter Ticket Travel Insurance:
Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…
अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…