पंजाब में नशे और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), बॉर्डर रेंज अमृतसर ने तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई अमृतसर के अटारी रोड स्थित शंकर ढाबा के पास की गई, जहां पर मनिंदरजीत सिंह, पीटर, और लवजीत सिंह उर्फ राजा को रंगे हाथों पकड़ा गया. टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ये तस्कर नशे और हथियारों की तस्करी के इरादे से वहां मौजूद हैं.
पुलिस टीम ने त्वरित और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए उनके पास से भारी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त की. बरामद सामान में 4 PX5 स्टॉर्म पिस्तौल, 521 ग्राम हेरोइन, 7 मैगज़ीन और 55 ज़िंदा कारतूस शामिल हैं. इस संबंध में NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत PS ANTF, SAS नगर में मामला दर्ज किया गया है.
पंजाब पुलिस के डीजीपी ने बयान जारी करते हुए कहा कि ANTF इस नेटवर्क की पूरी श्रृंखला को तोड़ने के लिए इसके forward और backward linkages की गहन जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि यह केवल गिरफ्तारी तक सीमित मामला नहीं है, बल्कि पूरे तस्करी नेटवर्क को जड़ से खत्म करने का प्रयास जारी है.
राज्य सरकार पहले ही नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त रुख अपना चुकी है, और यह कार्रवाई उसी दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है. सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय इन नेटवर्क्स को खत्म करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है, जिससे उनमें सुरक्षा की भावना और प्रशासन में विश्वास बढ़ा है.
-भारत एक्सप्रेस
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…