देश

‘श्रमिकों की जान से कोई समझौता नहीं!’ मकराना खनन क्षेत्र में कलेक्टर अवधेश मीणा का बड़ा एक्शन

रिपोर्ट – जयप्रकाश शर्मा


Makrana Mining Area: डीडवाना जिले के मकराना उपखंड में मंगलवार को प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों ने मकराना खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया. जिला कलेक्टर अवधेश मीणा और जिला पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल सिवरान ने खदानों में चल रही गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खदान संचालकों और खान विभाग के अधिकारियों से खनन कार्यों की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी ली. उन्होंने यह भी पूछा कि श्रमिकों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं और बरसात के मौसम में किसी संभावित हादसे से निपटने की क्या तैयारी है.

जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने खदानों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यहां काम करने वाले जान से किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता. कलेक्टर ने अवैध खनन पर लगातार नजर रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा.

कलेक्टर ने प्रभावित रास्तों का किया निरीक्षण

बारिश के कारण कई रास्तों को नुकसान पहुंचने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने प्रभावित मार्गों का निरीक्षण किया. उन्होंने खदानों में समाहित हो चुके रास्तों और जमीन धंसने की आशंका वाले स्थानों को भी देखा. खान विभाग को इन क्षेत्रों में जल्द सुधारात्मक कदम उठाने और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

जिला पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल सिवरान ने खनन क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अवैध खनन और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा.

खदानों में ली सुविधाओं की जानकारी

अधिकारियों ने खदानों में काम कर रहे श्रमिकों से भी बातचीत की और उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान प्रशासन और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- शादी का बहाना, सूना मकान और ₹50 लाख के गहने साफ! करौली पुलिस ने ऐसे खोला अपनों की बेवफाई का राज

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मकराना खनन क्षेत्र में सुरक्षा नियमों की अनदेखी, अवैध खनन और श्रमिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

11 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

15 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

42 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

44 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

2 hours ago