Urdu Conclave 2026

शादी का बहाना, सूना मकान और ₹50 लाख के गहने साफ! करौली पुलिस ने ऐसे खोला अपनों की बेवफाई का राज

Hindaun City Jewelry Theft: करौली पुलिस ने हिंडौन नई मंडी थाना क्षेत्र में करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी के बहुचर्चित मामले का खुलासा कर दिया है. इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Hindaun City Jewelry Theft

Hindaun City Jewelry Theft

रिपोर्ट- शीला मीणा


Hindaun City Jewelry Theft: करौली पुलिस ने हिंडौन नई मंडी थाना क्षेत्र में करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी के बहुचर्चित मामले का खुलासा कर दिया है. इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात की साजिश फरियादी के ही बड़े भाई ने रची थी. उसने अपने बेटे के लग्न-टीका कार्यक्रम का बहाना बनाकर बदमाशों को बुलाया और चोरी की योजना को अंजाम दिलाया.

पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल और करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया.

ऐसे गिरफ्तार हुए आरोपी

जांच के दौरान आरोपियों तक पहुंच बनाई गई और एक-एक कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

जानकारी के मुताबिक यह चोरी 24 जून 2026 को हिंडौन सिटी के महवा रोड स्थित एक सूने मकान में हुई थी. बदमाश घर का ताला तोड़कर करीब 30 हजार रुपये नकद और करीब 50 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चुराकर फरार हो गए थे. घटना के बाद नई मंडी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.

मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है केस

जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य साजिशकर्ता राधेश्याम के खिलाफ पहले से लूट, चोरी और डकैती के करीब 14 मामले दर्ज हैं. पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने एक कार का उपयोग किया था. चोरी गए आभूषणों की बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है.

ये भी पढ़ें- दतिया और बांकीपुर में खलबली: जीतू पटवारी ने CM को लिखा पत्र, अनंत सिंह ने बताई किसकी जीत?

पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने मामले का सफल खुलासा करने वाली नई मंडी थाना पुलिस और जांच टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में संगठित अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read