देश

पहलगाम आतंकी हमला में शहीदों के परिवारों को ममता बनर्जी ने घोषित किया 10 लाख रुपये का मुआवजा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए राज्य के तीन लोगों के परिवारों और उधमपुर मुठभेड़ में शहीद सेना के हवलदार के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की.

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार पहलगाम पीड़ितों में से एक बितान अधिकारी के पिता को 10,000 रुपये पेंशन और स्वास्थ्य साथी कार्ड प्रदान करेगी.

परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी…

उन्होंने कहा, “सरकार ने आतंकी हमले में जान गंवाने वालों के परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है. मैंने बितान अधिकारी के माता-पिता से बात की है. बितान के माता-पिता के लिए स्वास्थ्य साथी कार्ड बनाया गया है और उन्हें 10 हजार रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी, क्योंकि वे बहुत बुजुर्ग हैं. बितान के माता-पिता को 5 लाख रुपये और बितान की पत्नी को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे. बेहाला और पुरुलिया में अन्य दो पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे.”

नादिया जिले के हवलदार झंटू अली शेख के परिवार के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 10 लाख रुपये के मुआवजे और उनकी पत्नी के लिए सरकारी नौकरी की घोषणा की.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों में से जो भी रोजगार की तलाश में है, उसे राज्य सरकार द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी. ममता ने कहा क‍ि मैं तीन परिवारों को व्यक्तिगत रूप से मुआवजा सौंपने के लिए जाऊंगी.

आतंकी हमले में पश्चिम बंगाल के तीन निवासी मारे गए

22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए क्रूर आतंकवादी हमले में पश्चिम बंगाल के तीन निवासी मारे गए. पीड़ितों की पहचान कोलकाता के बैष्णबघाटा से बितान अधिकारी, कोलकाता के साखेर बाजार से समीर गुहा और पुरुलिया के झालदा से मनीष रंजन के रूप में हुई है.

अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाले सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल बितान अधिकारी पारिवारिक यात्रा के लिए भारत लौटे थे. वह अपनी पत्नी और छोटे बेटे के साथ कश्मीर गए थे और अगले सप्ताह कोलकाता लौटने की योजना बना रहे थे.

हैदराबाद में तैनात केंद्र सरकार के कर्मचारी मनीष रंजन अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ पहलगाम घूमने गए थे. केंद्र सरकार के कर्मचारी समीर गुहा भी बेहाला के साखेर बाजार में रहते थे. वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ कश्मीर गए थे.

ये भी पढ़ें: भारत की जलनीति से पाकिस्तान में हाहाकार, सिंधु संधि निलंबन के बाद झेलम में बाढ़ से बिगड़े हालात

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

10 minutes ago

EPFO Update: क्या सुरक्षित रहेगी कर्मचारियों की मेहनत की कमाई? EPFO के इस नए प्रस्ताव से मची हलचल

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों की बचत का एक हिस्सा अब…

18 minutes ago

योगी अकेले मैदान में, संगठन कहां खड़ा है?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती योगी…

22 minutes ago

‘ये कैसे भाई-बहन… नीयत ठीक नहीं’, लव गिल-स्काउट विवाद पर गौहर खान का रिएक्शन

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान…

31 minutes ago

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

43 minutes ago

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…

45 minutes ago