देश

एयर मार्शल ने सुनाई सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ पाकिस्तान को दी नसीहत, क्या होता है इसका मतलब

भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देश के सामने एक ऐसा बयान दिया, जो न केवल साहस और संकल्प से भरा है बल्कि भावनाओं का जीवंत प्रतीक भी बन गया है. एयर मार्शल भारती ने गर्व के साथ कहा, “हमारी लड़ाई आतंकवादियों के साथ है, न कि पाकिस्तानी सेना के साथ. लेकिन अगर पाकिस्तान की सेना ने आतंकियों का साथ दिया, तो हमने उसका जवाब दिया. नुकसान की जिम्मेदारी उनकी है.”

उन्होंने रामचरित मानस के सुंदर कांड की पंक्तियों का जिक्र करते हुए कहा, “विनय न माने जलधि जड़, गए तीनि दिन बीति. बोले राम सकोप तब भय बिनु होय ना प्रीत.” इन पंक्तियों के जरिए उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि भारत की शांति और संयम को उसकी कमजोरी न समझा जाए. उनके इस कथन ने हर भारतीय के मन में गर्व और आत्मविश्वास जगाया.

“समझदार के लिए इशारा काफी है” कहकर उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत हर स्थिति के लिए तैयार है. तुर्की ड्रोन हों या किसी और के ड्रोन हों, हमने दिखा दिया है कि किसी भी तरह की टेक्नोलॉजी का सामना करने के लिए हम तैयार हैं.

शक्ति से भय उत्पन्न करना आवश्यक है

दरअसल, सुंदर कांड में इस प्रसंग का सुंदर वर्णन है. जब लंका चढ़ाई के समय श्रीराम ने विनयपूर्वक समुद्र से मार्ग देने की गुहार की. लेकिन समुद्र का उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता, तब भगवान राम समझ जाते हैं कि अब अपनी शक्ति से उसमें भय उत्पन्न करना आवश्यक है. एयर मार्शल ने इसी प्रसंग से जुड़ी चौपाई सुनाई.

एयर मार्शल भारती ने ऑपरेशन की तकनीकी बारीकियों पर टिप्पणी करते हुए कहा, “हमने जितना बताना था, बता दिया. यह लड़ाई अपने स्वरूप में अनूठी थी. अगली लड़ाई का तरीका अलग होगा. हमें बस दुश्मन से एक कदम आगे रहना है.”

इस बयान में रणनीतिक सूझबूझ और आत्मविश्वास की झलक थी. यह संदेश न केवल आत, बल्कि दुनिया के हर कोने तक पहुंचा कि भारतीय वायुसेना न केवल वर्तमान चुनौतियों से निपटने में सक्षम है, बल्कि भविष्य की हर जंग के लिए तैयार है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी सैन्य ठिकाने और सिस्टम पूरी तरह ऑपरेशनल हैं और नए मिशनों के लिए तैयार हैं. पाकिस्तान कोशिश कर रहा है कि वह अपनी कहानियां बनाए. हमें एक जॉब दी गई, हमने उसे पूरा किया.


ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद भर चुका था उनके पाप का घड़ा, भारतीय सेना जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार: जनरल राजीव घई


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

1 hour ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago