देश

‘हम चुनाव नहीं हारे, नहीं दूंगी इस्तीफा…’, बंगाल चुनाव में हार के बाद भी कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं ‘दीदी’?

Mamata Banerjee refuses resignation: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने पूरे देश को चौंका दिया है, लेकिन असली धमाका मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया है. एनडीए (NDA) की ऐतिहासिक जीत और टीएमसी की हार के बाद ममता बनर्जी ने ‘विद्रोही’ तेवर अपना लिए हैं. उन्होंने साफ़ कह दिया है कि वे हार स्वीकार नहीं करतीं और राजभवन जाकर इस्तीफा नहीं देंगी. ममता ने आरोप लगाया कि यह चुनाव नहीं, बल्कि लोकतंत्र की हत्या है और कम से कम 100 सीटों पर खुलेआम वोटों की लूट हुई है.

‘इस्तीफा क्यों दूं? मैं सड़क पर थी, सड़क पर रहूंगी’

चुनाव परिणाम आने के बाद मीडिया से मुखातिब ममता बनर्जी बेहद तल्ख तेवर में दिखीं. उन्होंने कहा कि मुझे राजभवन जाने की क्या जरूरत है? अगर मुझे शपथ लेनी होती, तो मैं चली जाती. उन्होंने (बीजेपी) सत्ता पर कब्जा किया है. क्या आपको लगता है कि मैं इस्तीफा दे दूंगी? बिल्कुल नहीं. मैं सड़कों पर लड़ रही थी और अब सड़कों पर ही रहकर संघर्ष करूंगी.” ममता का यह बयान बंगाल की राजनीति में एक बड़े संवैधानिक संकट की ओर इशारा कर रहा है.

इलेक्शन कमीशन पर लगाए आरोप

ममता ने अपनी हार के लिए सीधे तौर पर चुनाव आयोग (EC) को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि लड़ाई सिर्फ बीजेपी से नहीं बल्कि पक्षपातपूर्ण चुनाव आयोग से भी थी. आयोग पूरी तरह दिल्ली के इशारों पर नाच रहा था. अफसरों का ट्रांसफर किया गया, हमारे लोगों को गिरफ्तार किया गया और काउंटिंग सेंटर्स को हाईजैक कर लिया गया. यह ‘ब्लैक हिस्ट्री’ का सबसे काला अध्याय है.” उन्होंने यह भी दावा किया कि ईवीएम (EVM) के साथ बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ की गई है.

अखिलेश यादव कल पहुंचेंगे कोलकाता

हार के बावजूद ममता बनर्जी को विपक्षी गठबंधन का पूरा साथ मिल रहा है. उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने उनसे फोन पर बात की है. ममता ने एलान किया कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कल कोलकाता आ रहे हैं, जहाँ आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता हमारे साथ हैं, हम साथ मिलकर इस अन्याय के खिलाफ ‘फाइट बैक’ करेंगे.

ये भी पढ़ें- ‘BJP जीती तो कपड़े उतार कर घूमूंगा’! सूफियान भाई का दावा पड़ा उल्टा…TMC की हार के बाद तलाश में निकला सोशल मीडिया

‘बूथ से धक्का देकर निकाला, मेरे साथ हुआ अत्याचार’

ममता बनर्जी ने अपनी आपबीती सुनाते हुए आरोप लगाया कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया. उन्होंने कहा, “मुझे बूथ से धक्का मारकर बाहर निकाला गया. अगर एक मुख्यमंत्री के साथ ऐसा बर्ताव हो सकता है, तो आम जनता और टीएमसी कार्यकर्ताओं का क्या हाल हुआ होगा? हमारे दफ्तरों पर कब्जा किया जा रहा है और कार्यकर्ताओं पर जुल्म ढाए जा रहे हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

10 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

15 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

41 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

44 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

2 hours ago