Bengal Election Viral Video: पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे जितने चौंकाने वाले रहे हैं, सोशल मीडिया पर उससे कहीं ज्यादा मजेदार ‘सर्च ऑपरेशन’ शुरू हो गया है. जैसे ही रुझानों में बीजेपी 192 पार पहुँची और टीएमसी के पैरों के नीचे से ज़मीन खिसकी, नेटीजन्स को फौरन ‘सूफियान’ नाम का वो युवक याद आ गया जिसने जोश-जोश में एक ऐसा वादा कर दिया था जो अब उसके लिए ‘सिरदर्द’ बन गया है.
वो ‘खतरनाक’ दावा जिसने अब उड़ा दी नींद!(Sufiyan Viral Video Bengal)
चुनाव से पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सूफियान नाम का यह युवक (जो खुद को टीएमसी का कट्टर समर्थक बता रहा था) कैमरे के सामने सीना ठोककर कह रहा था कि “अगर बीजेपी बंगाल में जीत गई, तो मैं बिना कपड़ों के पूरे कोलकाता में घूमूँगा. सूफियान को शायद ही अंदाजा रहा होगा कि 4 मई की दोपहर तक दीदी का ‘खेला’ खत्म हो जाएगा और उसका यह बयान ‘पॉलिटिकल सुसाइड’ जैसा बन जाएगा.
Pura Kolkata isko khoj raha hai !!pic.twitter.com/mzsAhC61E5
— Rishi Bagree (@rishibagree) May 4, 2026
‘सूफियान भाई, तैयारी कैसी है?’ शुरू हुई जबरदस्त ट्रोलिंग
जैसे ही बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार किया, सोशल मीडिया पर मीम्स (Bengal Election Viral Video) की बाढ़ आ गई. लोग गूगल मैप्स पर कोलकाता की सड़कें शेयर करके पूछ रहे हैं कि “भाई, रूट कौन सा लोगे? हावड़ा ब्रिज से शुरू करोगे या सीधा विक्टोरिया मेमोरियल? एक यूजर ने लिखा कि “सूफियान भाई, टेलर से कपड़े सिलवाना तो छोड़ो, अब तो पुराने भी दान करने का वक्त आ गया है.
‘दीदी’ के फैन का ‘ओवर-कॉन्फिडेंस’ ले डूबा
नेटीजन्स का कहना है कि यह उन सभी के लिए एक सबक है जो राजनीति में भावनाओं में बहकर मर्यादा लांघ देते हैं. सूफियान को अब ‘ममता का सबसे बड़ा शिकार’ बताया जा रहा है. लोग कह रहे हैं कि दीदी की सत्ता तो गई ही, बेचारे सूफियान के पास अब ‘ढकने’ के लिए कुछ नहीं बचा. वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग अब लगातार सूफियान को टैग कर रहे हैं, लेकिन ‘भाई’ फिलहाल अंडरग्राउंड बताए जा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर ‘मोय-मोय’ का नया चेहरा(Bengal Election viral Memes)
कोलकाता के चुनावी नतीजों के साथ ‘सूफियान’ का नाम अब ‘फेल प्रेडिक्शन’ (गलत भविष्यवाणी) का नया मुहावरा बन गया है. जहां बीजेपी कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं, वहीं मीमर्स सूफियान की फोटो के साथ ‘मोय-मोय’ म्यूजिक लगाकर मजे ले रहे हैं. कुछ लोग तो मजाक में उसे ‘कोलकाता का रनवीर सिंह’ भी कह रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





