देश

GST रिफॉर्म पर क्रेडिट वॉर! ममता बनर्जी बोलीं- इसका श्रेय केंद्र को नहीं, मुझे जाता है

Mamata Banerjee GST Reform Credit Politics: 22 सितंबर से देश में GST रिफॉर्म लागू हो गया. जिसके बाद रोजमर्रा इस्तेमाल में आने वाले सामान सस्ते हो गए. केंद्र सरकार ने कई सारे सामानों को GST फ्री कर दिया है. इनपर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा. इन सामानों में अधिकतर फूड प्रोडक्ट्स शामिल हैं. अब जनता को मिलने वाले इस राहत पर राजनीति गर्म है. हर कोई इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रहा है. GST कटौती का श्रेय लेने वालों में से एक हैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी. ममता बनर्जी ने कहा कि GST कटौती का श्रेय उन्हें जाता है ना कि केंद्र सरकार को.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार को उन्होंने ही चिट्ठी लिखकर बीमा पर GST से छूट देने की बात कही थी. अब केंद्र सरकार इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है.

मैंने ही चिट्ठी लिखकर…

मीडिया से बातचीत करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं जीएसटी पर किसी और समय बोलूंगी. लेकिन इतना बता दूं कि इसमें केंद्र सरकार का कोई श्रेय नहीं है. सबसे पहले मैंने ही चिट्ठी लिखकर मांग की थी की बीमा पर GST से छूट दी जाए.

राज्य सरकार के खजाने पर पड़ा बोझ

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि कई जीवन रक्षक दवाइयों और छोटे-छोटे सामानों पर भी GST लगाया गया था. इस मामले में राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने एक भी पैसा खर्च नहीं किया. उन्होंने पूरा बोझ राज्य सरकारों पर डाल दिया. जनता को किसी ने फायदा पहुंचाया तो वो राज्य सरकारों ने. पूरा बोझ राज्य सरकारों के खजाने से गया.

सारा नुकसान राज्य सरकारों पर डाला

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सारा नुकसान राज्य सरकारों पर डालने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि 100 दिन के काम के लिए फंड, आवास योजना, सड़कों के लिए पैसा, जल योजना से लेकर सर्व शिक्षा अभियान सब रोक दिया गया और 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हमपर डाल दिया गया.

डबल इंजन सरकार ने नहीं दिया कोई मुआवजा

ममता बनर्जी ने डबल इंजन सरकार पर कोई मुआवजा नहीं देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि GST रिफॉर्म का जनता को फायदा मिलेगा, लेकिन कोई मुआवजा नहीं दिया गया है. यह पैसा सीधे हमारे GST शेयर से काटा गया है. ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार एक साइड से GST में कटौती कर जनता को फायदा देगी. वहीं दूसरी तरफ बैक चैनल से वापस भी ले लेगी.

ये भी पढ़ें- GST Bachat Utsav: पीएम मोदी ने देशवासियों को नवरात्री की दी शुभकामनाएं, स्वदेशी अपनाने की अपील

बता दें कि 22 सितंबर से देश में लागू GST रिफॉर्म में कई सामानों को टैक्स फ्री कर दिया गया. पहले 5% से 18% तक के स्लैब में आने वाले प्रोडक्ट्स को GST फ्री कर दिया गया है. इनमें दूध, छेना, पनीर, पिज्जा से लेकर शिक्षा से संबंधित सामानों जैसे पेंसिल, टकर नक्शे इत्यादि शामिल हैं. इसके अलावा छोटी कारों, बाइक्स और एसी पर लगने वाले जीएसटी को भी कम किया गया है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

46 seconds ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

14 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

41 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

47 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

1 hour ago