Manickam Tagore: आरएसएस को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान के बाद कांग्रेस में हलचल मच गई है. कांग्रेस नेता बढ़चढ़कर बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. इसी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते-देते कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर अपना आपा खो बैठे और आरएसएस की तुलना आतंकी संगठन अलकायदा से कर दी.
शनिवार को दिग्विजय सिंह ने आरएसएस को लेकर कहा कि हमें आरएसएस से सीख लेने की जरूरत है. हालांकि वो बाद में अपने बयान से पलटी मार गए.
इसी मामले पर मणिक्कम टैगोर ने आरएसएस की तुलना अलकायदा से करते हुए कहा कि अलकायदा और आरएसएस दोनों एक ही काम करते हैं. दोनों नफरत फैलाते हैं. हम गांधी की पार्टी वाले हैं. हमें इन आतंक फैलाने वालों से कुछ भी सीखने की जरूरत नहीं है.
मणिक्कम टैगोर ने आगे कहा कि कांग्रेस मोहब्बत फैलाने वाली पार्टी है. हम नफरत के खिलाफ हैं. हमें आरएसएस से कुछ भी सीखने की जरूरत नहीं है. अलकायदा और आरएसएस हमसे ज्यादा संगठित हो सकते हैं, लेकिन मैं इनसे नहीं सीखूंगा.
टैगोर के बयान पर बीजेपी नेता नलिन कोहली ने कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरएसएस की तुलना जिहादी संगठन से कैसे कर सकती है? राहुल और सोनिया गांधी को इस मामले पर अपना पक्ष रखना चाहिये. वहीं दिग्विजय सिंह के बयान पर उन्होंने कहा कि उन्होंने जो महसूस किया, उसे ही कहा.
ये भी पढ़ें- 2025 में भारत ने कैसे रचा इतिहास? ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने गिनाई उपलब्धि
शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से पहले दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से जुड़ी पुरानी तस्वीर शेयर की. जिसमें लालकृष्ण आडवाणी, प्रमोद महाजन और आनंदी बेन पटेल कुर्सी और सोफे पर बैठे हैं, जबकि नरेंद्र मोदी एक कार्यकर्ता की तरह जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस के तमाम आला नेताओं को टैग करते हुए लिखा-
Quora site पर मुझे यह चित्र मिला. बहुत ही प्रभावशाली है. किस प्रकार RSS का ज़मीनी स्वयं सेवक व जनसंघ, BJP का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना. यह संघटन की शक्ति है. जय सिया राम.
आरएसएस के खिलाफ कांग्रेस नेताओं की यह बयानबाजी पहली बार नहीं है. इससे पहले कर्नाटक के सीएम के सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने आरएसएस पर बैन लगाने की मांग करते हुए उसे तालिबान जैसा संगठन बताया था. उन्होंने कहा था कि आरएसएस की मानसिकता तालिबान जैसी है.
-भारत एक्सप्रेस
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…
नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…
CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…
वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…
PC JEWELLER MEGA BULK DEAL: भारतीय शेयर बाजार में जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर की प्रमुख…