Mann Ki Baat 140th episode reaction: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 140वें एपिसोड को देशभर में उत्साह के साथ सुना गया. इस एपिसोड के बाद विभिन्न राज्यों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच समाज में जागरूकता फैलाने, प्रेरणादायक कार्यों को सामने लाने और सकारात्मक पहल को प्रोत्साहित करने का माध्यम है.
मन की बात के 140वें एपिसोड के बाद विभिन्न नेताओं ने नशामुक्त भारत, पर्यटन को बढ़ावा, स्वास्थ्य और पटना संग्रहालय जैसे विषयों पर चर्चा की सराहना की. नेताओं के अनुसार यह कार्यक्रम प्रेरणादायक कहानियों और जनभागीदारी के जरिए समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है.
केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि कार्यक्रम में नशामुक्त भारत का संदेश मिला और नशे से जुड़ी कहानी साझा कर युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की गई. उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इसे गैर-राजनीतिक कार्यक्रम बताते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य, फिटनेस, युवाओं और स्टार्टअप जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाता है. वहीं, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि 2014 से यह कार्यक्रम विकसित भारत के सुझावों को साझा कर स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रेरित कर रहा है.
ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवति परिडा ने अच्छे मौसम में पर्यटन स्थलों और स्थानीय संग्रहालयों के भ्रमण की अपील को महत्वपूर्ण बताया. बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और मंत्री दिलीप जायसवाल ने पटना के अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय का उल्लेख होने पर खुशी जताई, जिसके विश्व में नौवें और एशिया में पहले स्थान पर होने की चर्चा की गई.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरगुजा में कार्यक्रम सुनने पर खुशी जताई और कहा कि लोग हर महीने के आखिरी रविवार का इंतजार करते हैं. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के एक बूथ पर कार्यक्रम सुना और युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों व उद्यमियों के योगदान के जिक्र की सराहना की. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने इसे समाज को जागरूक करने वाला मंच बताया, जबकि राजस्थान सरकार के मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि हर एपिसोड में नयापन और प्रेरणादायक संदेश रहता है.
यह भी पढ़ें-इच्छाशक्ति पक्की हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं: नशे पर पीएम मोदी की दो टूक
-भारत एक्सप्रेस
Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने पूरे परिवार…
Lucknow Acid Attack: लखनऊ के हुसैनगंज स्थित उदयगंज में एक युवक पर घर में घुसकर…
नेटफ्लिक्स की पहली ओरिजिनल पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' भारत में विवादों…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. यहां नम्रता…
उत्तर प्रदेश के मेरठ में शादी से पहले दूल्हे पक्ष ने दहेज में लग्जरी थार…
Maa Kali Photo Vastu: मां काली को शक्ति, साहस और रक्षा की देवी माना जाता…