देश

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने उत्तराखंड में देश की पहली वेरिएबल स्पीड पम्प्ड स्टोरेज प्लांट इकाई की शुरुआत

नई दिल्ली, 04 जून। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विकसित भारत विजन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2030 तक 500 गीगावाट रिन्यूएबल ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है. रिन्यूएबल ऊर्जा उत्पादन के साथ ऊर्जा स्टोरेज परियोजनाएं भी तैयार की जा रही हैं. इसी कड़ी में उत्तराखंड के टिहरी में देश की पहली वेरिएबल स्पीड पम्प्ड स्टोरेज प्लांट की इकाई की शुरुआत हुई है.

केंद्रीय मंत्री ने नई दिल्ली ऊर्जा मंत्रालय से वर्चुअल तौर पर टिहरी में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा विकसित भारत के पहले वेरिएबल स्पीड पम्प्ड स्टोरेज पलांट की पहली इकाई का शुभारंभ किया. यह इकाई देश में ऊर्जा स्टोरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

भारत के लिए विद्युत क्षेत्र में यह गौरव का क्षण है- केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह परियोजना न केवल स्वच्छ ऊर्जा भंडारण को बढ़ावा देगी, बल्कि ग्रिड की स्थिरता सुनिश्चित करने में भी अहम भूमिका निभाएगी. भारत के लिए विद्युत क्षेत्र में यह गौरव का क्षण है. टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा 1000 मेगावाट पीएसपी की पहली इकाई तैयार की गई है. यह परियोजना 1000 मेगावाट की क्षमता वाली चार वेरिएबल स्पीड टरबाइन यूनिट के साथ ग्रिड स्थिरता को मजबूत करेगी और नवीकरणीय ऊर्जा के बेहतर एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पीएसपी की पहली इकाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन को गति देने में मील का पत्थर साबित होगी. यही नहीं, भारत की ऊर्जा परिवर्तन यात्रा में यह एक और ऐतिहासिक उपलब्धि है. टिहरी पीएसडी न केवल देश का पहला वैरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट है, बल्कि किसी भी केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई) द्वारा विकसित सबसे बड़ा प्लांट भी है. यह परियोजना स्वच्छ ऊर्जा भंडारण समाधानों को सक्षम करने और अधिक ग्रिड स्थिरता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. हरित विकास और ऊर्जा सुरक्षा में टीएचडीसी का सबसे बड़ा योगदान है.

शहरी विकास परियोजनाओं की समीक्षा

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ अमरुत, पीएमएवाई, पीएम-ईबस सेवा, स्वच्छ भारत मिशन और पीएम स्वनिधि सहित प्रमुख शहरी विकास परियोजनाओं की प्रगति के मूल्यांकन की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध अवधि में परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए. वहीं केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को बारीकी से निगरानी के लिए राज्यवार प्रगति रिपोर्ट तैयार करने और शहरी विकास की गति को तेज करने के लिए देरी का सामना कर रहे राज्यों को लक्षित सहायता प्रदान करने की हिदायत दी.

-भारत एक्सप्रेस 

Dev Nath, Special correspondent

Recent Posts

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

7 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

15 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

31 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

36 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

57 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

2 hours ago