हरियाणा में भाजपा के दलित नेताओं की सक्रियता से बढ़ा लोगों का भरोसा
हरियाणा में भाजपा के दलित नेताओं द्वारा किए जा रहे तेज़ और प्रभावी कार्यों से दलित समाज में पार्टी के प्रति भरोसा बढ़ा है. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने दलित सरपंचों की समस्याओं को सुनकर तुरंत चंडीगढ़ में अधिकारियों से मिलवाकर एक घंटे के भीतर समाधान करवाए.
भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है : मनोहर लाल
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भारत ऊर्जा भंडारण सप्ताह कार्यक्रम में कहा कि स्वच्छ नवीनीकरण ऊर्जा और मजबूत अर्थव्यवस्था के ज़रिए भारत को वैश्विक पावर बनाना है. उन्होंने निवेशकों और नागरिकों से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में सहयोग की अपील की.
विकसित भारत-2047 विजन को साकार करने में कौशल विकास की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी: मनोहर लाल
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में कौशल विकास की अहम भूमिका है. सीपीडब्ल्यूडी ने 25,000 कुशल श्रमिक तैयार करने का लक्ष्य तय किया है.
मोदी सरकार के ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल बोले— लाइन लोस घटाने और ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर पर फोकस करें राज्य सरकारें
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने पटना में ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में कहा कि राज्य सरकारें लाइन लोस घटाने, ग्रीन एनर्जी कोरिडोर और स्मार्ट प्रीपेड मीटर जैसे उपायों पर तेजी से काम करें.
कांग्रेस पार्टी पर हमलावर हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया- “हमेशा संविधान और बाबा साहेब का किया अपमान”
टोहाना में संविधान सम्मेलन के दौरान Sudesh Kataria ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बाबा साहेब के अपमान, मिशन मेरिट और भ्रष्टाचार पर बीजेपी सरकार की नीतियों को लेकर बयान दिया।
गौरवशाली विरासत को संजो रही सरकार: ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने किया बाबा बंदा बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट के कार्यालय का उद्घाटन
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ ट्रस्ट के सदस्यों की बैठक में लोहगढ़ स्मारक की निर्माण प्रक्रिया शुरू किए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में स्मारक की निर्माण प्रक्रिया की निगरानी के लिए मॉनिटरिंग कमेटी एवं एक्सपर्ट कमेटी एवं सिख विरासत से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में चर्चा की गई.
पर्यावरण संतुलन की जिम्मेदारी पर मनोहर लाल का जोर, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में किया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को गति देते हुए पौधारोपण किया.
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने उत्तराखंड में देश की पहली वेरिएबल स्पीड पम्प्ड स्टोरेज प्लांट इकाई की शुरुआत
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने टिहरी में देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप्ड स्टोरेज प्लांट की इकाई का वर्चुअल उद्घाटन किया. यह परियोजना भारत की स्वच्छ ऊर्जा व ग्रिड स्थिरता में अहम योगदान देगी. साथ ही शहरी विकास परियोजनाओं की समीक्षा भी की गई.
पीएम मोदी की ₹53,000 करोड़ की परियोजना गुजरात के लिए मील का पत्थर, अक्षय ऊर्जा पार्क बनेगा ग्रीन इंडिया की उड़ान का आधार: ऊर्जा मंत्री
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने गुजरात के भुज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 53,000 करोड़ रुपये की ऊर्जा और आधारभूत ढांचे की परियोजनाओं के शिलान्यास को ग्रीन इंडिया की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया.
सरकारी कार्यालयों-कालोनियों में 31 अगस्त तक स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य: मनोहर लाल
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने सरकारी भवनों में 31 अगस्त तक स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा. एटीएंडसी हानि कम करने पर जोर, गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़ की सराहना. 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु बिजली लक्ष्य.





