देश

होली पर बारिश या भीषण गर्मी! क्या मई से भी ज्यादा खतरनाक होगा मार्च, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Today: मार्च का महीना अभी शुरू ही हुआ है और सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. ऐसा लग रहा है कि इस बार गर्मियां वक्त से थोड़ी पहले ही हमारे दरवाजों पर दस्तक दे चुकी हैं. अगर आप सोच रहे थे कि मार्च की शुरुआत थोड़ी ठंडी रहेगी, तो मौसम विभाग के नए आंकड़े आपको हैरान कर सकते हैं. उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक, हर जगह तापमान का ग्राफ तेजी से ऊपर की ओर भाग रहा है.

दिल्ली-NCR: पंखे और AC हुए चालू

राजधानी दिल्ली में तो हालात ये हैं कि दोपहर में अब चिलचिलाती धूप परेशान करने लगी है. पिछले 24 घंटों में 35-37 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने शुष्कता और बढ़ा दी है. लोग अब घरों में पंखे और एसी चलाने को मजबूर हो गए हैं.

मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 मार्च के आसपास से स्थिति और बदलेगी, और होली के समय तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है. आने वाले दिनों में धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं, जो राजधानी की हवा की गुणवत्ता यानी AQI को प्रभावित कर सकती हैं.

UP-उत्तराखंड: कहीं लू, तो कहीं हल्की फुहारें

उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर बांदा और हमीरपुर जैसे जिलों में साफ दिख रहा है, जहां पारा 34 डिग्री के पार जा चुका है. प्रदेश के ज्यादातर हिस्से फिलहाल ‘ग्रीन जोन’ में हैं और मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है.

हालांकि, होली के मौके पर (4 मार्च) गोरखपुर, गाजीपुर और मिर्जापुर जैसे पूर्वी जिलों में हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद है, जो लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दे सकती है. वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में 4 से 8 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट महसूस की जाएगी.

मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड

मध्य प्रदेश में तो इस बार अप्रैल-मई में ‘हीट वेव’ के भी कड़े संकेत मिल रहे हैं. भोपाल, इंदौर और उज्जैन में गर्मी तेजी से बढ़ रही है और मार्च में ही तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है. बिहार और झारखंड का भी यही हाल है, जहां तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है. दोपहर में बाहर निकलना अब चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है.

पहाड़ों और अन्य राज्यों का हाल

पहाड़ों की रानी हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 4 मार्च की रात से मौसम करवट लेगा. ऊंचे इलाकों में बर्फबारी से पर्यटकों को तो मजा आएगा, लेकिन निचले मैदानी क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी.

पूर्वोत्तर भारत (असम, मेघालय, अरुणाचल) में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है, जबकि दक्षिण भारत में फिलहाल मौसम स्थिर है. केरल और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.

ये भी पढ़ें: भारत रूस से खरीदेगा S-400 मिसाइल सिस्टम के पांच नए स्क्वाड्रन, दुनिया देख चुकी है ताकत

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

5 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

6 hours ago