Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Holi 2026

इस साल बॉलीवुड की होली बेहद खास रही. जहां रणबीर कपूर अपनी नन्ही राहा को रंगों की दुनिया दिखाने निकले, वहीं विक्की-कैटरीना ने पेरेंट्स के तौर पर अपनी पहली होली मनाई. शबाना आजमी के घर सजी महफिल से लेकर अजय देवगन के मजेदार पोस्ट तक, यहाँ पढ़ें बी-टाउन की होली की पूरी रिपोर्ट.

सीएम योगी ने होली के अवसर पर समाज में समरसता का संदेश दिया. उन्‍होंने कहा कि शांति, सुरक्षा और विश्वास से ही उमंग के पर्व मनते हैं. बीते रोज प्रदेश में 1.61 लाख जगहों पर शांतिपूर्ण होलिका दहन हुआ, जिससे नकारात्मकता का दमन हुआ.

होली पर आयुष मंत्रालय ने खास टिप्स दिए हैं. आज हल्का-पौष्टिक खाना जैसे भेलपुरी, चिक्की, स्प्राउट्स चाट खाएं. कोल्ड ड्रिंक्स, चिप्स, समोसा, तला-भुना और ज्यादा मीठा लेने से बचें. खूब पानी पिएं, स्वास्थ्य फिट रहेगा.

एक ओर दुनिया जहां ईरान-इजरायल-अमेरिका..पश्चिम एशिया में छिड़े सैन्य टकराव से चिंतित है, वहीं, दूसरी ओर करोड़ों सनातनी होली के हर्षोल्लास में डूबे हैं. भारतभर में हिंदू-मुस्लिम सिख और ईसाइयों के बीच जगह-जगह रंगों का उत्सव मनाया जा रहा है. ये परंपरा 5 हजार साल से ज्यादा पुरानी है, जिसका मूल श्रीराधा-कृष्ण हैं. देखें विशेष प्रस्तुति...

Holi Special: Ayodhya में रामलला ने पगड़ी पहनकर और पिचकारी लेकर होली खेली. रामलला के अलौकिक स्वरूप ने सबका दिल जीत लिया. अबीर-गुलाल लगाया गया और विशेष भोग लगाया गया.

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर शराबियों ने हमला कर दिया. दरोगा और हेड कांस्टेबल घायल हुए, तीन आरोपी गिरफ्तार.

क्या आप जानते हैं बॉलीवुड की पहली होली फिल्म कौन सी थी? 1940 में आई महबूब खान की फिल्म 'औरत' ने फिल्मों में होली के गाने का ट्रेंड शुरू किया था.

Holi 2026 Leaders Wishes: होली के रंग में डूबा देश! अमित शाह, नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी देशवासियों को खास बधाई.

होली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी देश को होली की बधाई दी.

होली के पावन पर्व पर देश भर में जश्न का माहौल है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नीतीश कुमार और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं दी हैं.