Bharat Express DD Free Dish

Today Weather

एक तरफ महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश से स्कूल-कॉलेज बंद हैं और जनजीवन ठप हो गया है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में एंट्री के बाद भी मानसून 'ब्रेक फेज' में चला गया है. मानसून ट्रफ के दक्षिण की ओर खिसकने के कारण दिल्लीवाले सिर्फ उमस और चिपचिपी गर्मी झेलने को मजबूर हैं.

Aaj Ka Mausam 21 June 2026: देश के मौसम में बड़ा बदलाव आ गया है. दिल्ली-NCR में आज 89KM की रफ्तार से तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं, मध्य प्रदेश में मानसून 6 दिन लेट होने से 37 जिलों में आंधी-पानी की चेतावनी दी गई है.

उत्तर भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी और बिहार समेत देश के 21 राज्यों में अगले 24 घंटों के लिए भारी आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है. जानें क्या है आपके शहर का हाल.

देश भर में मौसम का मिला-जुला रूप देखने को मिल रहा है. दिल्ली-एनसीआर और यूपी में बादलों के बावजूद उमस ने परेशान किया है, जहां शाम को आंधी-बारिश की संभावना है. वहीं, बिहार में येलो और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. झारखंड के 16 जिलों में सक्रिय मानसून के चलते झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिससे रांची और देवघर समेत कई इलाकों में तापमान गिर गया है.

31 मई को उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. दिल्ली-एनसीआर, यूपी, पंजाब और हरियाणा में धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है, जिससे हीटवेव से राहत मिलेगी.

देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. दिल्ली-NCR में आज 60 किमी की रफ्तार से आंधी और बूंदाबांदी का अलर्ट है, जबकि राजस्थान के बाड़मेर में पारा 48 डिग्री पहुंच गया है. दक्षिण भारत में मानसून की दस्तक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

देश में मौसम का 'डबल गेम' जारी है. बिहार और झारखंड में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि राजस्थान और गुजरात भीषण लू (Heatwave) की चपेट में हैं. यूपी और हरियाणा में अगले 48 घंटों में बारिश के आसार हैं.

देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है.दिल्ली-NCR और राजस्थान में जहां पारा 40 डिग्री पार करने की तैयारी में है, वहीं दक्षिण भारत के केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में 9 मई से भीषण गर्मी और लू की वापसी होगी, जहां पारा 40 से 46 डिग्री तक जा सकता है.