देश

Telangana: केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, छह लोगों के मारे जाने की आशंका, सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया शोक

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पासमैलारम फेज 1 इलाके में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री (Chemical Factory) में विस्फोट होने से अफरा-तफरी मच गई. हादसे में कई लोगों के मारे जाने की खबर है. विस्फोट से फैक्ट्री पूरी तरह से धराशायी हो गई, जबकि आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर राहत-बचाव दल ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

एक दर्जन से अधिक घायल

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पासमैलारम फेज 1 इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट में एक दर्जन से अधिक कर्मचारी घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के काम में जुट गईं.

यह भी पढ़ें- Earthquake Tremors: नेपाल में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई तीव्रता, घरों से बाहर निकले लोग

तेलंगाना के दमकल अधिकारियों ने बताया, “घटना सिगाची फार्मा कंपनी, पासमैलारम फेज 1 में हुई. 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. करीब 15-20 लोग घायल हुए हैं. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.” इस बीच, प्रशासन बचाव अभियान चला रहा है और अभी तक उन्हें घटनास्थल से कोई शव नहीं मिला है. संगारेड्डी के पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने कहा, “अभी तक हमें कोई शव नहीं मिला है, बचाव अभियान जारी है, हम कुछ समय में अपडेट करेंगे.”

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट इतना जोरदार था कि मजदूर हवा में उछलकर कई मीटर दूर जा गिरे. कारखाने की इकाई विस्फोट के प्रभाव से ढह गई और आग पास की इमारत तक फैल गई. विस्फोट के समय कई मजदूर रिएक्टर के पास काम कर रहे थे. कारखाने में ओडिशा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के प्रवासी मजदूर काम करते थे.

सीएम ने जताया दुख

तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने संगारेड्डी जिले के पाशमैलारम औद्योगिक क्षेत्र में एक रासायनिक कारखाने में हुई घटना के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने राहत कार्यों को तेज करने के आदेश दिए। उन्होंने दुर्घटना में फंसे मजदूरों को बचाने और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

2 minutes ago

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

42 minutes ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

1 hour ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

1 hour ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

1 hour ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

2 hours ago