देश

मायावती के सीएम रहते उनके भाई-भाभी को नोएडा में 46% छूट पर मिले थे 261 फ्लैट्स, रिपोर्ट में फर्जीवाड़े का खुलासा

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. मायावती के CM रहते उनके भाई और भाभी को 46% छूट पर नोएडा में 261 फ्लैट आवंटित करने को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. इस खुलासे में सामने आया है कि फ्लैट आवंटित करने की प्रक्रिया धोखाधड़ीपूर्ण थी. इस खबर के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में बसपा शासन काल के समय हुए भ्रष्टाचार के चर्चे तेज हो गए हैं.

बसपा सुप्रीमो के भाई और भाभी को नोएडा में 261 फ्लैट्स करीब 46 प्रतिशत छूट के साथ दिए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक फ्लैट को आवंटित करने की प्रक्रिया धोखाधड़ी और अंडरवैल्यूएशन पर आधारित थी. अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस ने सरकारी रिकॉर्ड की पड़ताल कर इस बारे में बड़ा खुलासा किया है. रिपोर्ट में लॉजिक्स इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के गठन के बाद से दिवालिया होने तक 12 सालों के रिकॉर्ड की जांच की गई है. साथ ही 2023 में हुए फॉरेंसिक ऑडिट के रिपोर्ट को भी शामिल किया गया है.

इस रिपोर्ट के मुताबिक रियल एस्टेट फर्म लॉजिक्स इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड ने आनंद कुमार और विचित्र लता को कुल 261 फ्लैट्स आवंटित कर दिए थे. रियल एस्टेट फर्म लॉजिक्स इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड ने नोएडा स्थित उस अपार्टमेंट को डेवलप किया था. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि, अपार्टमेंट में तत्कालीन मुख्यमंत्री के भाई और भाभी को “धोखाधड़ी और अंडरवैल्यूएशन” कर फ्लैट आवंटित किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- अफवाह मास्टर हैं नीतीश कुमार, भ्रष्टाचारी लालू यादव की गोद में बैठकर पीएम बनने का देख रहे सपना : BJP

देखें रिपोर्ट में क्या हुआ है खुलासा?

रिपोर्ट के मुताबिक, लॉजिक्स इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना 2010 में हुई थी. बता दें कि 2007 में मायावती के नेतृत्व में यूपी में बसपा की सरकार बनी थी. कंपनी की स्थापना के दो महीने के अंदर ही मायावती के भाई आनंद कुमार और उनकी पत्नी विचित्र कला का एक एग्रीमेंट किया था. ये एग्रीमेंट नोएडा के ब्लॉसम ग्रीन्स प्रोजेक्ट में 2,300 रुपए प्रति वर्ग फीट और 2,350 रुपए प्रति वर्ग फीट के हिसाब से दो लाख वर्ग फीट का किया गया था. अगर इस रिपोर्ट को मानें मायावती के भाई आनंद कुमार को 46.02 करोड़ और उनकी भाभी विचित्र लता को 46.93 रुपए रुपए देने थे.

इसी के बाद सितंबर 2010 तक कंपनी को नोएडा में 22 टावर डेवलप करने के लिए करीब 22 एकड़ जमीन लीज पर दी गई थी. रिपोर्ट में ये भी खुलासा किया गया है कि इस जमीन पर 2010 और 2022-23 तक 2,538 फ्लैट्स में से 2,329 फ्लैट्स बिक चुके हैं और 848 खरीदारों को पजेशन मिल चुका है.

कंपनी ने आनंद कुमार और विचित्र कला को 28.24 करोड़ और 28.19 करोड़ रुपए के 135 और 126 प्लैट्स चार अप्रैल 2016 तक दिए. कुल मिलाकर मायावती के भाई आनंद कुमार ने जो जमीन 2300 रुपये पर स्क्वायर फुट पर खरीदी वो अन्य खरीदारों को 4350.85 रूपये में मिल रही थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली गिफ्ट, फडणवीस सरकार के 2 बड़े फैसले; 70 लाख अन्नदाताओं को होगा फायदा

महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने दिवाली पर किसानों को बड़ी सौगात देते हुए एग्रीस्टैक फार्मर…

3 minutes ago

ट्रंप ने दिवाली पर दिया दोस्ती का संदेश, क्या भारतीयों के खिलाफ नफरत पर लगेगा ब्रेक?

Trump White House Diwali Celebration: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में भारतीय मूल…

21 minutes ago

दिवाली पर कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में उमड़ती है भक्तों की भीड़, जानिए क्यों खास है मां अंबाबाई का दरबार?

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर, जिसे मां अंबाबाई के नाम से भी…

38 minutes ago

महंगाई का डबल अटैक: अक्टूबर मेंखुदरा महंगाई दर 5.93% पर पहुंची, आपकी EMI पर भी मंडराया खतरा

Delhi News: अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.93% और खाद्य महंगाई 8.20% तक पहुंचने…

38 minutes ago

दिवाली से पहले यूपी में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA 63% हुआ; बोनस का भी मिलेगा फायदा

UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा…

59 minutes ago

छठ के बाद क्या टूट जाएगी JDU? संजय झा से तल्खी और बीजेपी का दफ्तर, जानिए क्या है ललन सिंह का अगला गेमप्लैन

Bihar Politics: ललन सिंह की पार्टी बैठकों से दूरी और विधायकों की गोलबंदी के बाद…

1 hour ago