देश

MCD Election: प्रचार करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल से महिला ने पूछा- आपने मफलर क्यों नहीं पहना? जानिए दिल्ली के सीएम ने क्या जवाब दिया

Delhi MCD Election: दिल्ली में MCD चुनावों की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. सभी राजनीतिक पार्टियों चुनावी प्रचार में जुटी हुई हैं. आम आदमी पार्टी इस बार दिल्ली MCD का चुनाव जीतने के लिए बड़ा दावा कर रही हैं. दिल्ली MCD में बीजेपी के एक-तरफा राज को साफ करने के लिए आप जीतोड़ कोशिश कर रही है. इस कड़ी में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. वो दिल्ली में पदयात्रा करते हुए लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं. इसी दौरान उनको दिल्ली की किसी गली में उनके समर्थकों ने घर लिया. तब उनसे एक महिला ने सवाल पूछ लिया कि अब आपने मफलर क्यों नहीं पहना ?

बता दें अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अपने मफलर की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं. सर्दियां आते ही उनका मफलर अपने आप उनके गले तक पहुंच जाता है. लेकिन इस बार अभी तक उनका मफलर बाहर नहीं निकला है. महिला के मफलर वाला सवाल पूछने का वीडिया सोशल मीडिया पर काफी वायरल होगा. लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं. इसके साथ ही बार-बार इस वीडियो का काफी शेयर भी किया जा रहा है.

महिला ने कब पूछा ये सवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब अपनी पार्टी को जीताने के लिए जनता से जनसंपर्क कर रहे थे. इस दौरान उनको काफी समर्थकों ने घेरे रखा था. तभी एक महिला ने उनसे सवाल पूछ लिया कि आपने मफलर क्यों नहीं पहना है? इस पर अरविंद केजरीवाल ठहाका लगाते हुए बोले कि अभी ठंड नहीं आई है, इसलिए नहीं पहना. जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी समय तक छाया रहा. लोगों ने इसको खूब शेयर किया. शुरुआत से ही केजरीवाल और मफलर का पुराना रिश्ता रहा है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: बीजेपी नेता को अरेस्ट करने के लिए झारखंड पुलिस ने रायपुर में डाला डेरा, ब्रह्मानंद नेताम कर रहे चुनाव प्रचार, नाबालिग से रेप का है मामला

केजरीवाल ने इस दौरान शर्ट के ऊपर से हाफ स्वेटर पहना हुआ था. वीडियो में इस सावल के बाद साफ देख जा सकता है कि केजरीवाल लोगों के साथ खूब सेल्फी ले रहे थे. उसके बाद केजरीवाल फिर अपना चुनाव प्रचार करते हुए आग बढ़ गए.

दिल्ली MCD का चुनाव इस बार काफी दिलचस्प हो गया है. बीजेपी को MCD से हटाने के लिए आप के कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच में प्रचार कर रहे हैं. वहीं ये देखना दिलचस्प होगा कि 15 साल से दिल्ली MCD में सत्ता में काबिज बीजेपी हरा पाएगी.?

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

हिंदू ही नहीं, ईसाइयों पर भी जहालत…पाकिस्तान के ऐसे हैं हालात! ईशनिंदा के नाम पर फूंक डाले घर-दुकान

Pakistan Christian Attack: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखुपुरा जिले में ईशनिंदा के कथित आरोप…

35 minutes ago

दिल्ली में आज फिर ट्रैफिक जाम का झंझट: 30 जगहों पर रहेगा डायवर्जन; निकलने से पहले देख लें लिस्ट

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…

42 minutes ago

रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, हूतियों के खिलाफ जंग में शामिल होगा अमेरिका?

Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…

51 minutes ago