देश

धड़ाम से गिरा सोने का भाव! रिकॉर्ड हाई से 59,000 की गिरावट, अभी खरीदें या करें और इंतजार?

MCX Gold Price today: सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट ने आम खरीदारों से लेकर निवेशकों तक की धड़कनें बढ़ा दी हैं. बता दें साल 2026 की शुरुआत में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच चुका सोना अब अपने शिखर से करीब 59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 14 महीने के निचले स्तर पर आ गया है.

आज (Aaj ka gold-silver rate) सोमवार, 23 नवंबर 2026 के सुबह के सत्र में MCX पर सोने का वायदा भाव 1,21,949 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 1,48,900 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि जनवरी 2026 में सोना 1,80,779 रुपये के रिकॉर्ड स्तर तक गया था.

ग्लोबल मार्केट में भी टूटी सोने की चमक

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना अपने 5,626.80 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई से करीब 2,087 डॉलर टूटकर 3,539 डॉलर प्रति औंस के आसपास आ गया है, जबकि स्पॉट गोल्ड कुछ समय के लिए सितंबर 2025 के बाद के सबसे निचले स्तर 3,515 डॉलर तक फिसल गया था. इस बड़ी गिरावट के पीछे तीन प्रमुख कारण हैं-पहला, अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) का सख्त रुख और ब्याज दरों में 50 बेसिस पॉइंट बढ़ोतरी की चर्चा.

दूसरा, अमेरिकी डॉलर का 19 महीने के ऊपरी स्तर पर पहुंचना, ऊंची बॉन्ड यील्ड और एआई शेयरों में गिरावट के चलते नकदी जुटाने के लिए सोने की बिकवाली. तीसरा बड़ा कारण भारतीय रुपये की मजबूती है, जो डॉलर के मुकाबले 92.66 के स्तर पर आ गया है और इससे घरेलू बाजार में सोने का आयात सस्ता हुआ है.

बाजार के किन अहम स्तरों पर रखनी होगी नजर?

Aaj ka gold-silver rate की हालात पर नजर डालें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के लिए 3,500 डॉलर का स्तर बेहद मजबूत सपोर्ट है. अगर 9 दिसंबर 2026 की फेड बैठक से पहले या बाद में यह स्तर टूटता है, तो भाव 3,300 डॉलर प्रति औंस तक फिसल सकते हैं, जबकि ऊपर की तरफ 3,650 से 3,700 डॉलर पर रेजिस्टेंस है. घरेलू बाजार (MCX) में सोने के लिए 1,21,700 से 1,21,000 रुपये अहम सपोर्ट जोन है.

इसके नीचे जाने पर भाव 1,18,500 से 1,17,500 रुपये तक आ सकते हैं, वहीं रिकवरी के लिए 1,26,300 से 1,27,000 रुपये और फिर 1,30,000 से 1,30,700 रुपये का स्तर पार करना जरूरी होगा.

अभी सोना खरीदना सही रहेगा या करें इंतजार?

आने वाला हफ्ता सोने-चांदी के बाजार के लिए निर्णायक साबित हो सकता है, क्योंकि 23 नवंबर को अमेरिका के मैन्युफैक्चरिंग व सर्विसेज PMI आंकड़े और 25 नवंबर को अक्टूबर का PCE महंगाई डेटा जारी होगा, वहीं गुरुवार को थैंक्सगिविंग की छुट्टी के कारण कम लिक्विडिटी से तेज उतार-चढ़ाव संभव है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में सोना ओवरसोल्ड जोन में पहुंच चुका है, ऐसे में यहां से बाउंस बैक की मजबूत संभावना है.

यदि अमेरिकी फेड 50 बेसिस पॉइंट से कम बढ़ोतरी करता है और महंगाई के आंकड़े नरम रहते हैं, तो निचले स्तरों से सोने में फिर जोरदार खरीदारी लौट सकती है-इसलिए एक साथ बड़ी खरीदारी के बजाय किस्तों में खरीदारी की रणनीति ज्यादा सुरक्षित मानी जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

बिजली बिल नहीं भरा तो जब्त हो रहे मोटर पंप और बाइक, सिंगरौली में बकायेदारों के दफ्तर-मकानों पर लगाए ताले

Singrauli Electricity Bill: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बिजली विभाग ने बकाया बिल वसूलने के…

4 minutes ago

तिलक वर्मा को घेरा, उखाड़ फेंका विकेट! लाइव मैच में भारत-पाक खिलाड़ियों की भिड़ंत, VIDEO वायरल

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मुकाबले में भारत ए और पाकिस्तान ए के खिलाड़ियों के…

54 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में बारिश का कहर! 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, ठंड का भी बड़ा अलर्ट

IMD ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु समेत 17 राज्यों में 23 नवंबर…

2 hours ago

वैकुंठ चतुर्दशी पर ग्रहों की चाल में बड़ी उथल पुथल…! 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आज का पूरा राशिफल

23 नवंबर 2026 को वैकुंठ चतुर्दशी, भरणी नक्षत्र और कई शुभ योगों के संयोग से…

2 hours ago

दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 20 दिन में कटे 8 हजार से ज्यादा चालान, 3,574 गाड़ियां बॉर्डर से लौटाईं

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन…

12 hours ago