देश

‘PM मोदी सबके लिए आदर्श हैं’, 75वें जन्मदिन पर भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने यूं दी बधाई

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने बधाई दी. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पीएम मोदी को शुभकामना देने की प्रशंसा की. उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी सबके लिए आदर्श हैं, वह हमेशा वसुधैव कुटुंबकम की बात करते हैं.

मेधा कुलकर्णी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर, मैं भारत की महिलाओं और समस्त महिला समुदाय की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं. आज पूरे देश में, प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक अभियान चलाया जा रहा है- स्वस्थ नारी, स्वस्थ परिवार अभियान. विचार यह है कि यदि परिवार में एक महिला स्वस्थ है, तो पूरा परिवार सुखी और समृद्ध होगा. इसीलिए आज यह अभियान चलाया जा रहा है.

‘स्वस्थ नारी, स्वस्थ परिवार’ अभियान की शुरुआत

अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. इस बारे में बात करते हुए सांसद मेधा कुलकर्णी ने कहा कि आखिर देर से आए दुरुस्त आए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबके लिए आदर्श हैं. उन्‍होंने हमेशा वसुधैव कुटुंबकम की बात की है.

उन्‍होंने कहा कि कोविड के समय भारत ने सबसे पहले वैक्सीन का निर्माण किया और 22 देशों को मुफ्त में दिया. नरेंद्र मोदी एक ऐसा व्यक्तित्व हैं, ऐसा नेतृत्व है जो भारत को विश्व गुरु बनाना चाहता है, लेकिन पूरे विश्व को एक साथ लेकर काम करके आगे बढ़ाना चाहता है. विश्व में शांति चाहिए, आतंकवाद पर अंकुश चाहिए. मैं हमेशा यह कहूंगी कि कोई भी देश जो आतंकवाद से लड़ना चाहता है उसे पीएम मोदी का अनुकरण करना चाहिए.

आतंकवाद के खिलाफ मोदी की वैश्विक अपील

मेधा कुलकर्णी ने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा से यह संदेश दिया है कि स्‍वदेशी जनआंदोलन होना चाहिए. उन्होंने एक बात कही कि देश संकट में नहीं है, लेकिन देशवासियों और अपने देश के सपने बड़े हैं. देशवासियों के सपने पूरे करने के लिए पीएम मोदी समर्थ हैं और अपना देश भी समर्थ है.

वहीं, भाजपा सांसद घनश्याम तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन के अवसर पर एक नई योजना शुरू की है, स्वस्थ नारी, स्वस्थ परिवार. यह एक अत्यंत परिवर्तनकारी पहल है और मैं इसे हर तरह से सराहनीय कहूंगा.

घनश्याम तिवारी ने कहा कि उन्होंने (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) स्वदेशी को बढ़ावा दिया है, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित किया है और अर्थव्यवस्था में उनके स्थान पर जोर दिया है. इसी वजह से उन्होंने एक बड़ी आर्थिक क्रांति की बात कही है.

ये भी पढ़ें: PM Modi के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, शिक्षा क्षेत्र में सुधार का संकल्प

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

क्या आपकी पसंद वाकई आपकी है? जानिए कैसे तय होती है मोबाइल स्क्रीन की दुनिया

विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…

46 minutes ago

अडाणी ग्रीन की शानदार छलांग! बिजली बिक्री 32% बढ़ी, 6 महीने में EBITDA पहुंचा 7,957 करोड़ रुपये

अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…

2 hours ago

शिवा शर्मा मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी, श्रद्धा का एक्स बॉयफ्रेंड आमिर STF के हत्थे चढ़ा

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…

2 hours ago

क्या छात्रों को डराना पुलिस का नया नियम है? AISA का दिल्ली पुलिस पर हमला, हाईकोर्ट से लगाई गुहार

Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…

2 hours ago