PM Modi Birthday: छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह एक विशेष दिन है, जब एक ओर विश्वकर्मा जयंती मनाई जा रही है, तो दूसरी ओर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है, जिनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर 11वें स्थान से तीसरे स्थान तक की छलांग लगाई है.
इस अवसर पर रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और जनसेवा के मूल मंत्र ‘जनसेवा ही राष्ट्र सेवा’ को चरितार्थ करते हुए रक्तदान किया.
मंत्री टंकराम वर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं का यह उत्साह देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा. उन्होंने सभी से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047 के तहत भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें.
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुधार पर जोर देते हुए मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा के स्तर को और बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जहां संसाधनों की कमी है, वहां संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे.
इसके अलावा, उच्च शिक्षा संस्थानों में रिक्त शिक्षक और प्राध्यापक पदों को भरने की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘हम निष्ठा के साथ काम करेंगे. छात्रों और शिक्षकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा. साथ ही, विश्वविद्यालय परिसरों को और बेहतर बनाने के लिए कार्य किए जाएंगे.’
मंत्री टंकराम वर्मा ने रिक्त पदों की भर्ती के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में 700 पदों की भर्ती के लिए स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सभी विभागों में तेजी से कार्य हो रहे हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में रिक्तियों को भरने और विकास कार्यों को गति देने के लिए सरकार कटिबद्ध है. सरकार का लक्ष्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है, ताकि युवा देश के विकास में सक्रिय योगदान दे सकें.
ये भी पढ़ें: PM मोदी के जन्मदिन पर मनोहर लाल ने दी बधाई, स्वस्थ और दीर्घायु की कामना की
-भारत एक्सप्रेस
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के तत्वावधान में 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक गाजियाबाद के…
विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…
Yogi Adityanath AI video: अखिलेश यादव के कार्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ का AI डांस…
अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…
Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…