उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुए नीला ड्रम (Meerut Blue Drum case) हत्याकांड वाली मुस्कान रस्तोगी (Muskan Rastogi) एक बार फिर चर्चा में आ गई है. उसने सोमवार (24 नवंबर) को एक बेटी को जन्म दिया. बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात उसके पेट में दर्द उठा, जिसके बाद उसे मेरठ के मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया. सोमवार को डॉक्टर की निगारानी में मुस्कान की नॉर्मल डिलीवरी कराई गई.
सबसे खास बात यह है कि जिस पति सौरभ राजपूत की हत्या के आरोप में मुस्कान जेल में बंद है, उसी सौरभ का जन्मदिन 24 नवंबर को ही था. सौरभ के जन्मदिन वाले दिन ही मुस्कान ने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया. मुस्कान की पहली बेटी पीहू इस वक्त सौरभ के माता-पिता के साथ रहती है. पुलिस ने जब मुस्कान को उसके बॉयफ्रेंड साहिल के साथ गिरफ्तार किया था, तब वह डेढ़ महीने की गर्भवती थी.
सौरभ के बड़े भाई राहुल ने कहा कि हम बच्चे का DNA टेस्ट कराएंगे. अगर बच्चा मेरे भाई का हुआ, तो हम उसे अपनाएंगे. परिवार का कहना है कि वे इस मामले को लेकर अभी भी भावनात्मक रूप से टूटे हुए हैं, लेकिन बच्चे की जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हटेंगे.
ये भी पढ़ें: अब नहीं बना पाएंगे रील! 16 से कम उम्र के बच्चों के अकाउंट पर लगा सबसे बड़ा बैन
मुस्कान रस्तोगी और उसके बॉयफ्रेंड साहिल पर मुस्कान के पति सौरभ राजपूत की मौत का आरोप है. पुलिस ने अनुसार, सौरभ का शव नीले प्लास्टिक के ड्रम मिला. जिसके बाद से नीले ड्रम का किस्सा चर्चें में बना हुआ है. ड्रम को छुपाने और शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई थी. मामला सामने आने के बाद मुस्कान और साहिल को गिरफ्त में लिया गया. दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…
देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…