देश

6970 जवानों की तैनाती, एंटी-ड्रोन सिस्टम और स्नाइपर अलर्ट… अयोध्या अभेद्य किला बनी, पीएम मोदी आज करेंगे ध्वजारोहण

Ayodhya Dhvajarohan: अयोध्या आज ऐतिहासिक माहौल में है. पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम बेहद खास और धार्मिक महत्व से जुड़ा हुआ है. वो राम मंदिर के शिखर पर आज धव्ज फहराएंगे. वहीं कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं.

पीएम मोदी का कार्यक्रम

पीएम मोदी का कार्यक्रम सुबह 10 बजे सप्तमंदिर से शुरू होगा. यहां वे महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी मंदिर में शीश नवाएंगे. फिर वो सुबह 11 बजे माता अन्नपूर्णा मंदिर जाएंगे. इसके बाद वे राम दरबार गर्भगृह में दर्शन-पूजन करेंगे. यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था और परंपरा से जुड़ा हुआ है.

दोपहर में ध्वजारोहण

दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया जाएगा. विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त में यह आयोजन होगा. झंडा 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा होगा. इसमें भगवान श्रीराम की वीरता का प्रतीक चमकता सूरज और कोविदारा पेड़ की तस्वीर के साथ ‘ॐ’ अंकित रहेगा. यह ध्वज रामराज्य के आदर्शों का संदेश देगा.

मंदिर की वास्तुकला की झलक

शिखर उत्तर भारतीय नागर शैली में बना है, जबकि चारों ओर 800 मीटर का परकोटा दक्षिण भारतीय परंपरा को दर्शाता है. मुख्य मंदिर की दीवारों पर वाल्मीकि रामायण से जुड़े 87 प्रसंग पत्थरों पर उकेरे गए हैं. घेरे की दीवारों पर भारतीय संस्कृति से जुड़े 79 कांस्य-ढाल वाले दृश्य सजाए गए हैं.

अयोध्या बनी छावनी

ध्वजारोहण समारोह को लेकर अयोध्या छावनी में तब्दील हो गई है. सुरक्षा के लिए बम डिटेक्शन टीम, डॉग स्क्वॉड, VVIP सुरक्षा दल, ट्रैफिक मैनेजमेंट यूनिट, फायर यूनिट और रिस्पॉन्स टीम तैनात हैं. एक्स-रे स्कैनिंग मशीन, सीसीटीवी मॉड्यूल, हाई रिस्पॉन्स वैन और एंबुलेंस यूनिट भी तैयार हैं.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

  • 14 एसपी, 30 एएसपी और 90 डीएसपी तैनात
  • 242 इंस्पेक्टर, 1060 उप निरीक्षक और 80 महिला उप निरीक्षक मौजूद
  • 3090 पुरुष हेड कांस्टेबल और 448 महिला हेड कांस्टेबल तैनात
  • यातायात व्यवस्था के लिए 16 ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 130 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर और 820 ट्रैफिक पुलिसकर्मी

स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट्स

सुरक्षा में 2 एटीएस कमांडो टीम, 2 एनएसजी स्नाइपर टीम और एक एंटी ड्रोन यूनिट शामिल है. इसके अलावा 9 बीडीडीएस टीम, 15 स्पॉट चेक टीम, 4 फायर ब्रिगेड और 12 पायलट वाहन यूनिट भी तैनात हैं. कुल 6970 सुरक्षा कर्मी इस कार्यक्रम में लगे हैं.

ड्रोन और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी

ड्रोन निगरानी और इलेक्ट्रॉनिक विजिलेंस भी सुनिश्चित किया गया है. 2 एटीएस टीम, 90 तकनीकी सदस्य, एक एंटी ड्रोन सिस्टम और 4 साइबर कमांडो तैनात हैं.

ये भी पढ़ें-सज-धज कर तैयार अयोध्या, कल 12 बजे पूरा देश होगा राम मय, पीएम मोदी बोले- ‘भारत की आत्मा राम के तेज और गौरव का आधार’

अतिरिक्त सुरक्षा और प्रबंधन

भीड़ नियंत्रण के लिए बैरियर मॉड्यूल, पार्किंग प्रबंधन के लिए 38 कर्मी और वीआईपी रूट पर विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं. स्नाइपर और हाई ग्राउंड सर्विलांस भी सक्रिय है. अयोध्या में आज का दिन धार्मिक आस्था और सुरक्षा प्रबंधन का संगम बन गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

20 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

21 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

31 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago