महाराष्ट्र का चंद्रपुर जिला इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है. सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. अमेरिकी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ‘मैक्सिमम टेम्परेचर अनालिसिस’ ने चंद्रपुर को इस दिन दुनिया का सबसे गर्म स्थान घोषित किया.
पिछले कुछ दिनों से विदर्भ क्षेत्र में तापमान लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सोमवार को चंद्रपुर ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. स्थानीय मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है. जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा भी कर दी है.
गर्मी का यह प्रकोप सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि जनजीवन और अर्थव्यवस्था पर भी असर डाल रहा है. खेतों में काम करने वाले मजदूरों को लू लगने का खतरा बढ़ गया है. कई अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है.
इस साल मार्च के अंत से ही तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन और स्थानीय पर्यावरणीय असंतुलन इस असामान्य गर्मी के पीछे मुख्य कारण हैं.
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है. विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों को सावधानी बरतने को कहा है. भीषण गर्मी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और एनडीआरएफ की टीमें अलर्ट मोड पर हैं. पानी की टंकियों, कूलिंग स्टेशन और मेडिकल सहायता शिविरों की व्यवस्था की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले 10वें दीपोत्सव से पहले नगर…
आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…
KGMU Conversion: KGMU में कथित धर्मांतरण, प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण और शिकायतों को दबाने…
मणिबेन पटेल की कहानी सिर्फ सरदार वल्लभभाई पटेल की बेटी होने तक सीमित नहीं है.…