देश

बारामूला में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकी ढेर, सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के बारामूला (Baramulla) में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया है. भारतीय सेना ने सोशल मीडिया के माध्यम से बुधवार को यह जानकारी दी. यह कार्रवाई पहलगाम आतंकवादी हमले के एक दिन बाद की गई है. भारतीय सेना ने कहा कि बुधवार को मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब लगभग दो-तीन आतंकवादी बारामूला (Baramulla) के उरी नाला में सरजीवन के सामान्य क्षेत्र से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे.

बारामूला में दो आतंकी ढेर

भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “दो से तीन आतंकवादी बारामूला (Baramulla) के उरी नाला में सरजीवन के सामान्य क्षेत्र से घुसपैठ का प्रयास कर रहे थे. नियंत्रण रेखा पर सतर्क टीपीएस ने उन्हें चुनौती दी और रोक दिया. इसके कारण सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें दो आतंकवादियों को मार गिराया गया. आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और युद्ध से संबंधित अन्य सामान बरामद किया गया है. ऑपरेशन जारी है.”

पहलगाम में हुआ आतंकी हमला

बता दें कि बारामूला (Baramulla) में यह मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक पर्यटक स्थल पर हुए घातक हमले के एक दिन बाद हुई है, जिसमें 28लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए थे. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में यह आतंकी हमला बैसरन घास के मैदान में हुआ, जिसे लोकप्रिय रूप से ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है.

यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: तीन दिन पहले हुई थी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की शादी, हनीमून मनाने के लिए गए थे कश्मीर, आतंकी हमले में हुए शहीद

हमले के बाद श्रीनगर पहुंचे गृह मंत्री

ज्ञात हो कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली में मौजूद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ मंगलवार रात करीब 8:20 बजे श्रीनगर पहुंचे और उन्हें उपराज्यपाल, डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आतंकवादी घटना के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी. इसके बाद गृह मंत्री उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के लिए राजभवन गए. वह श्रीनगर के अस्पताल में घायल पर्यटकों और स्थानीय लोगों से भी मिलेंगे, जहां उनका इलाज चल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

7 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

7 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

10 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

14 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

28 minutes ago

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

33 minutes ago