Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

चंद्रपुर में पारा 45.6 डिग्री पर पहुंचा, अमेरिकी मौसम एजेंसी ने बताया दुनिया का सबसे गर्म स्थान

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तापमान 45.6 डिग्री तक पहुंचा, जो इस सीजन का सबसे ऊंचा स्तर है. भीषण गर्मी के कारण प्रशासन ने स्कूल बंद किए और स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया है.

US weather agency

महाराष्ट्र का चंद्रपुर जिला इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है. सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. अमेरिकी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ‘मैक्सिमम टेम्परेचर अनालिसिस’ ने चंद्रपुर को इस दिन दुनिया का सबसे गर्म स्थान घोषित किया.

चंद्रपुर ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

पिछले कुछ दिनों से विदर्भ क्षेत्र में तापमान लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सोमवार को चंद्रपुर ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. स्थानीय मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है. जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा भी कर दी है.

जनजीवन और अर्थव्यवस्था पर डाल रहा असर

गर्मी का यह प्रकोप सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि जनजीवन और अर्थव्यवस्था पर भी असर डाल रहा है. खेतों में काम करने वाले मजदूरों को लू लगने का खतरा बढ़ गया है. कई अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है.

मार्च के अंत से ही तापमान सामान्य से ऊपर

इस साल मार्च के अंत से ही तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन और स्थानीय पर्यावरणीय असंतुलन इस असामान्य गर्मी के पीछे मुख्य कारण हैं.

मौसम विभाग (IMD) ने दी चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है. विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों को सावधानी बरतने को कहा है. भीषण गर्मी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और एनडीआरएफ की टीमें अलर्ट मोड पर हैं. पानी की टंकियों, कूलिंग स्टेशन और मेडिकल सहायता शिविरों की व्यवस्था की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital