देश

Sanjay Seth Death Threat: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

Sanjay Seth Death Threat: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री (Sanjay Seth) और रांची से सांसद संजय सेठ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी उन्हें शुक्रवार (25 जुलाई) को फोन कॉल के जरिए दी गई, जब वे लद्दाख के द्रास में आयोजित कारगिल विजय दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे.

जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने द्रास में उन्हें फोन कर धमकी दी. कॉल कहां से और किसके द्वारा किया गया, इसका अब तक पता नहीं चल सका है. मंत्री ने इस धमकी की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी.

ये भी पढ़ें: Pakistani Refugees In India: पाक से आए 185 हिंदू शरणार्थियों को गुजरात में मिली भारतीय नागरिकता

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. अधिकारी कॉल की लोकेशन और नंबर ट्रेस करने में जुटे हैं. सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि जल्द ही कॉल करने वाले की पहचान कर ली जाएगी और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इससे पहले भी मिल चुकी है धमकी

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब संजय सेठ (Sanjay Seth) को इस तरह की धमकी मिली हो. इससे पहले दिसंबर 2024 में भी उन्हें धमकी दी गई थी. उस समय उनसे एक टेक्स्ट मैसेज के जरिए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और जान से मारने की धमकी दी गई थी.

धमकी भरे मैसेज में “लाल सलाम” लिखकर धमकी देने वाले ने अपना संदेश खत्म किया था. जिस वक्त उन्हें यह धमकी दी गई थी, उस वक्त संसद का सत्र चल रहा था.

बेटी के प्रेमी को फंसाने के लिए दे दी धमकी

रक्षा राज्य मंत्री ने इसे लेकर दिल्ली पुलिस को सूचना दी थी. इसके बाद दिल्ली और रांची पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से इस मामले में रांची के कांके निवासी मिन्हाजुल अंसारी को गिरफ्तार किया था. जांच में पता चला था कि अंसारी ने यह साजिश अपनी बेटी के प्रेमी को फंसाने के इरादे से रची थी और मंत्री को निशाना बनाया था. सात महीने में दूसरी बार धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं.

 -भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

16 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

29 minutes ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

42 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

54 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

1 hour ago