देश

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

MLC Election Result 2026: देश के चार प्रमुख राज्यों-उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 विधान परिषद (MLC) सीटों के भविष्य का फैसला आज होने जा रहा है. 23 अक्टूबर को हुए मतदान के बाद आज, 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से सभी मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. स्नातक (ग्रेजुएट) और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की इन 28 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए बीजेपी, सपा, कांग्रेस, महायुति, महाविकास अघाड़ी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. 2027 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले इस चुनाव को सभी राजनीतिक दलों के लिए साख की सबसे बड़ी लड़ाई और बड़ा ‘सेमीफाइनल’ माना जा रहा है.

उत्तर प्रदेश: 11 सीटों पर काउंटिंग शुरू(MLC Election Result)

उत्तर प्रदेश की 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल 11 सीटों पर मतगणना रमाबाई रैली स्थल (लखनऊ), गोरखपुर यूनिवर्सिटी, मेरठ, वाराणसी और झांसी समेत 7 मतगणना केंद्रों पर बेहद सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है. इस चुनाव में कुल 152 प्रत्याशियों का भाग्य दांव पर लगा है. लखनऊ, आगरा, मेरठ, वाराणसी और इलाहाबाद-झांसी की सीटों पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच सीधा और कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. पिछली बार 2020 के चुनावों में बीजेपी ने 6, सपा ने 3 और निर्दलीयों ने 2 सीटों पर कब्जा जमाया था, लेकिन इस बार सपा हर हाल में बाजी पलटने की फिराक में है.

बिहार: 8 सीटों पर क्यों मचा घमासान?

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों (4 स्नातक और 4 शिक्षक) के लिए मतगणना पटना के बांकीपुर स्कूल समेत मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और सारण के 6 जिला मुख्यालयों में हो रही है. पटना, दरभंगा, तिरहुत, कोसी और सारण जैसी हॉट सीटों पर कुल 150 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा.

बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन और विपक्षी महागठबंधन के अलावा प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी के उम्मीदवार भी पहली बार ताल ठोकते नजर आ रहे हैं, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय और दिलचस्प बन चुका है.

महाराष्ट्र: 5 सीटों पर कड़ा मुकाबला

महाराष्ट्र की 3 स्नातक (नागपुर, पुणे, छत्रपति संभाजीनगर) और 2 शिक्षक (पुणे, अमरावती) सीटों पर मतगणना का काम जारी है. राज्य की इन 5 सीटों पर कुल 182 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. नागपुर और पुणे स्नातक सीट पर बीजेपी, कांग्रेस और एनसीपी के दोनों गुटों (अजित पवार व शरद पवार) की साख सीधे तौर पर दांव पर लगी है. गठबंधन के बागी उम्मीदवारों की मौजूदगी ने चुनाव को और भी ज्यादा रोमांचक और अप्रत्याशित बना दिया है.

ये भी पढ़ें-SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

कर्नाटक: बीजेपी-जेडीएस गठबंधन की अग्निपरीक्षा

दक्षिण के राज्य कर्नाटक में विधान परिषद की 4 सीटों (2 स्नातक और 2 शिक्षक) पर वोटों की गिनती जारी है. यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी और विपक्षी बीजेपी-जेडीएस (NDA) गठबंधन के बीच सीधा और सीधा मुकाबला है. बेंगलुरु शिक्षक, उत्तर-पूर्व शिक्षक, दक्षिण-पूर्व स्नातक और पश्चिम स्नातक सीट पर कुल 43 उम्मीदवार मैदान में हैं. इन चुनावों के नतीजों से राज्य की सिद्धारमैया सरकार के प्रदर्शन और विपक्ष की एकजुटता का बड़ा टेस्ट होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

चाय की दुकान पर लगा एक QR कोड दुनिया को सिखा रहा डिजिटल पेमेंट का बड़ा सबक, जानिए UPI की ताकत

UPI Digital Payment: चाय की छोटी-सी दुकान पर लगा एक QR कोड बताता है कि…

10 minutes ago

निर्जला एकादशी का संदेश: खुद को तकलीफ न दें, भीम की कथा से जानें व्रत का असली महत्व

Nirjala Ekadashi vrat katha: जानिए निर्जला एकादशी का महत्व, भीम से जुड़ी पौराणिक कथा, व्रत…

11 minutes ago

कैसे भगवान शिव ने कामदेव को किया भस्म? जानिए ब्रह्मपुत्र के बीच बसे’उमानंद’ और कामाख्या मंदिर का अद्भुत जुड़ाव

असम के गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी के बीच बसे दुनिया के सबसे छोटे नदी द्वीप…

12 minutes ago

मोहिनी एकादशी: प्राचीन कथा और पापों से मुक्ति का महत्व

Mohini Ekadashi: मोहिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन धृष्टबुद्धि की कथा सुनने…

28 minutes ago

वरुथिनी एकादशी: आध्यात्मिक सुरक्षा और व्रत से जुड़ी जरूरी बातें

Varuthini Ekadashi: वरुथिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन व्रत, पूजा और दान…

38 minutes ago

जब फ्लैट तैयार हैं, तो कब्जा देने में देरी क्यों? सुप्रीम कोर्ट का आम्रपाली हाउसिंग से कड़ा सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली हाउसिंग प्रोजेक्ट मामले में रिसीवर आर. वेंकटरमणी से जिम्मेदारी जारी रखने…

39 minutes ago