देश

प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने किया नमन

Amit Shah tribute Guru Ramdas Sahib: सिख धर्म के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास साहिब के प्रकाश पर्व पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मनोहर लाल समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं. नेताओं ने गुरु साहिब के जीवन, उनकी शिक्षाओं और मानवता की सेवा के संदेश को याद किया.

अमित शाह ने सेवा और समरसता का संदेश दिया

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर देशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई दी. उन्होंने कहा कि गुरु रामदास जी ने अमृतसर की नींव रखकर आस्था का ऐसा केंद्र दिया, जो आज भी पूरी दुनिया को सेवा और समरसता का संदेश देता है. शाह ने उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए कहा कि गुरु साहिब ने भेदभाव से ऊपर उठकर पूरी मानवता को एकजुट रहने और सेवा को सबसे बड़ा धर्म मानने की प्रेरणा दी.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी गुरु रामदास साहिब के प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन किया. वहीं, मनोहर लाल ने गुरु साहिब को सेवा, भक्ति और विनम्रता का प्रतीक बताया. उन्होंने अमृतसर की स्थापना और लंगर प्रथा को मजबूत करने में गुरु रामदास जी के योगदान का उल्लेख किया.

योगी आदित्यनाथ ने दिया ‘सरबत दा भला’ का संदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिख समुदाय, श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई दी. उन्होंने कहा कि गुरु रामदास जी की शिक्षाएं हर व्यक्ति के मन में सेवा, प्रेम और ‘सरबत दा भला’ यानी सभी की भलाई की भावना को मजबूत करें.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने भी गुरु साहिब को नमन किया. दोनों ने उनकी शिक्षाओं को मानवता, परोपकार और समाज कल्याण के लिए प्रेरणादायक बताया.


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता


अन्य मुख्यमंत्रियों ने भी दी शुभकामनाएं

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरु रामदास जी के निःस्वार्थ सेवा और समर्पण के संदेश को याद किया. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उनकी शिक्षाएं विश्व बंधुत्व, जनसेवा और मानव कल्याण का रास्ता दिखाती हैं.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी गुरु साहिब को श्रद्धांजलि देते हुए नाम सिमरन, विनम्रता, समानता और निःस्वार्थ सेवा के उनके संदेश को याद किया. प्रकाश पर्व पर नेताओं के संदेशों में एक बात साझा रही. गुरु रामदास साहिब की शिक्षाएं आज भी लोगों को प्रेम, भाईचारे और सेवा के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

कब से शुरू होता है चातुर्मास? जानिए देवशयनी एकादशी की व्रत कथा और पूजा के नियम

Devshayani Ekadashi: जानिए देवशयनी एकादशी का आध्यात्मिक महत्व, चातुर्मास की शुरुआत, व्रत के नियम और…

9 minutes ago

चाय की दुकान पर लगा एक QR कोड दुनिया को सिखा रहा डिजिटल पेमेंट का बड़ा सबक, जानिए UPI की ताकत

UPI Digital Payment: चाय की छोटी-सी दुकान पर लगा एक QR कोड बताता है कि…

20 minutes ago

निर्जला एकादशी का संदेश: खुद को तकलीफ न दें, भीम की कथा से जानें व्रत का असली महत्व

Nirjala Ekadashi vrat katha: जानिए निर्जला एकादशी का महत्व, भीम से जुड़ी पौराणिक कथा, व्रत…

21 minutes ago

कैसे भगवान शिव ने कामदेव को किया भस्म? जानिए ब्रह्मपुत्र के बीच बसे’उमानंद’ और कामाख्या मंदिर का अद्भुत जुड़ाव

असम के गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी के बीच बसे दुनिया के सबसे छोटे नदी द्वीप…

22 minutes ago

मोहिनी एकादशी: प्राचीन कथा और पापों से मुक्ति का महत्व

Mohini Ekadashi: मोहिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन धृष्टबुद्धि की कथा सुनने…

37 minutes ago

वरुथिनी एकादशी: आध्यात्मिक सुरक्षा और व्रत से जुड़ी जरूरी बातें

Varuthini Ekadashi: वरुथिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन व्रत, पूजा और दान…

47 minutes ago