देश

पीएम मोदी की अपील: मेडिकल शिक्षा तमिल में हो, ताकि हर बच्चा बन सके डॉक्टर

PM Modi Tamil Medical Education: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार से एक अहम अपील की. उन्होंने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से अनुरोध किया कि मेडिकल शिक्षा को तमिल भाषा में भी उपलब्ध कराया जाए, जिससे गरीब और ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्र, जो अंग्रेजी भाषा से परिचित नहीं हैं, डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर सकें.

तमिल भाषा में मेडिकल शिक्षा की अपील

प्रधानमंत्री ने कहा, “तमिलनाडु में 1,400 से अधिक जनऔषधि केंद्र हैं जहां 80% तक की छूट पर दवाएं मिलती हैं, जिससे राज्यवासियों को 7,000 करोड़ रुपये तक की बचत हुई है.” उन्होंने बताया कि राज्य को पिछले कुछ वर्षों में 11 नए मेडिकल कॉलेज मिले हैं, जिससे मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ी है. “अब गरीब से गरीब बेटा-बेटी भी डॉक्टर बन सकते हैं,” पीएम मोदी ने कहा. “मैं तमिलनाडु सरकार से आग्रह करता हूं कि वे मेडिकल कोर्स तमिल भाषा में भी कराएं.”

वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल का जिक्र

पीएम मोदी ने अपने भाषण में रामेश्वरम में बनाए गए देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे समुद्री पुल की भी सराहना की. उन्होंने कहा, “इस पुल के निर्माण ने हजारों साल पुराने धार्मिक नगर को 21वीं सदी के आधुनिक भारत से जोड़ा है. इसके नीचे से बड़े जहाज भी गुजर सकते हैं और इस पर तेज रफ्तार ट्रेनें भी चल सकेंगी.” उन्होंने इसे इंजीनियरिंग का चमत्कार बताया और इसके निर्माण में लगे इंजीनियरों और श्रमिकों को धन्यवाद दिया.

विकास में तमिलनाडु की भूमिका

प्रधानमंत्री ने देशभर में हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि पिछले दस वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था का आकार दोगुना हुआ है और इसका बड़ा कारण देश में हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास है. “रेल, सड़क, एयरपोर्ट, पोर्ट, बिजली और गैस पाइपलाइन जैसे क्षेत्रों में बजट छह गुना तक बढ़ाया गया है,” उन्होंने बताया.

उन्होंने देश के चारों दिशाओं में चल रही मेगा परियोजनाओं का उल्लेख किया—उत्तर में जम्मू-कश्मीर का चिनाब ब्रिज, पश्चिम में मुंबई का अटल सेतु, पूर्व में असम का बोगीबील ब्रिज और दक्षिण में पंबन ब्रिज.

रेल बजट और केंद्र सरकार की सहायता का ब्योरा

पीएम मोदी ने बताया कि 2014 से पहले तमिलनाडु को रेल परियोजनाओं के लिए सालाना सिर्फ 900 करोड़ रुपये मिलते थे, जबकि अब यह बजट 6,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के 77 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण कर रही है, जिसमें रामेश्वरम स्टेशन भी शामिल है.

उन्होंने दावा किया कि 2014 की तुलना में बीते दशक में तमिलनाडु को तीन गुना अधिक वित्तीय सहायता दी गई है, और राज्य के बुनियादी ढांचे को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है.

रामनवमी और भाजपा स्थापना दिवस का भावुक उल्लेख

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के अंत में रामनवमी और भाजपा के स्थापना दिवस का जिक्र करते हुए इसे एक भावनात्मक क्षण बताया.

उन्होंने कहा, “आज रामनवमी है, और रामेश्वरम की पावन भूमि से बोलने का अवसर मिला है. यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है.”

उन्होंने रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा करने के अनुभव को साझा किया और कहा कि रामराज्य से प्रेरणा लेकर ही देश का सुशासन और राष्ट्रनिर्माण संभव है.

विकास परियोजनाओं की सौगात

पीएम मोदी ने अपने दौरे के दौरान 8,300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं तमिलनाडु में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगी, व्यापार और पर्यटन को प्रोत्साहित करेंगी, और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाएंगी.


इसे भी पढ़ें- PM Modi In Sri Lanka: पीएम मोदी ने किया जया श्री महाबोधि मंदिर का दौरा, राष्ट्रपति दिसानायके भी रहे मौजूद


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago