देश

कांग्रेस ने असम की आत्मा, शान, पहचान और सुरक्षा से खिलवाड़ किया- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को चुनाव प्रचार के सिलसिले में असम के दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने बिस्वनाथ जिले में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि हम असम में तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं और यह अटूट विश्वास ‘डबल इंजन सरकार’ द्वारा राज्य में किए गए विकास कार्यों पर आधारित है.

पीएम मोदी ने कहा की आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने सत्ता के लिए असम की पहचान को दांव पर लगाया है. कांग्रेस ने असम के हितों से हमेशा समझौता ही किया है. कांग्रेस का सबसे बड़ा पाप घुसपैठियों को मुख्यधारा में शामिल करने का रहा है. अपनी सत्ता को बचाए रखने के लिए, कांग्रेस ने यहां अवैध कब्जे होने दिए. बाहर से लोग आते थे और जहां मर्जी होती अपनी बस्ती बसा लेते थे. देखते ही देखते असम की लाखों बीघा जमीन अवैध कब्जे के तहत चली गई.

उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि कांग्रेस, विकास विरोधी है. कांग्रेस, आजाद भारत में भ्रष्टाचार की जननी है. लेकिन असम में तो कांग्रेस ने ऐसे ऐसे पाप किये हैं, जो सिर्फ असम की जनता जानती है. कांग्रेस ने असम की आत्मा, शान, पहचान और सुरक्षा से खिलवाड़ किया है. कांग्रेस का सबसे बड़ा पाप अवैध घुसपैठियों को मुख्यधारा में लाना था. कांग्रेस ने अपने वोट बैंक को बचाने के लिए जमीन पर अवैध कब्जे की अनुमति दी, ताकि वे सत्ता में बने रह सकें. आज, भाजपा जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. कांग्रेस के कुशासन ने असम के जंगलों, अभयारण्यों और एक सींग वाले गैंडों को भी नहीं बख्शा.

युवाओं के लिए रोजगार का नया अवसर

उन्होंने कहा कि आज भाजपा-एनडीए को पूरे देश में समर्थन इसलिए भी मिल रहा है, क्योंकि भाजपा विकास भी करती है और विरासत का सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि भी सुनिश्चित करती है. वहीं, कांग्रेस को देश की विरासत से…देश के गौरवमयी इतिहास से नफरत है. असम की जनता भारत रत्न भूपेन हजारिका जी का अपमान भी नहीं भूल सकती. भाजपा-एनडीए सरकार ने महान भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया, लेकिन कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष ने इसका उपहास उड़ाया, मजाक उड़ाई. हमने तो कांग्रेस के भी उन नेताओं का सम्मान किया, जिन्होंने असम और देश के लिए अपना योगदान दिया. लेकिन, कांग्रेस अपने नेताओं को भी भुला देती है.

विकसित असम में युवाओं की अहम भूमिका

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित असम के निर्माण में हमारे नौजवानों की बहुत बड़ी भूमिका है. इसके लिए असम में अच्छी सड़कों की, अच्छे ब्रिज की और आधुनिक रेल कनेक्टिविटी की बहुत जरूरत है. इससे खेती को भी फायदा होता है, उद्योगों को भी फायदा होता है और टूरिज्म भी बढ़ता है. यही वो सेक्टर है, जिसमें बहुत बड़ी मात्रा में नौजवानों के लिए, बेटे-बेटियों के लिए रोजगार के अवसर बनते हैं.

उन्होंने कहा कि 10 साल पहले तक, जब कोई असम आता था, तो यहां की बदहाली को देखकर हैरान हो जाता था. लेकिन, आज असम की कनेक्टिविटी को देखकर लोग खुशियों से भर जाते हैं, एक सकारात्मक हैरानी होती है. अभी कुछ समय पहले दुनिया ने असम के वो हाइवे भी देखा है, जहां लड़ाकू विमान उतर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि अब ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे से गाड़ियां भी गुजरेंगी. सरकार ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे अपनी पहली पानी के अंदर बनी दो-ट्यूब वाली सड़क और रेल सुरंग बना रही है, जिस पर 18,662 करोड़ रुपए का खर्च आएगा. इससे असम के लोगों को फायदा होगा, क्योंकि इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि असम कच्चे तेल के उत्पादन में नए रिकॉर्ड बना रहा है. पेट्रोल, डीजल और गैस का उत्पादन बढ़ रहा है. जब पूरी दुनिया पेट्रोलियम और कच्चे तेल की कमी से जूझ रही है, तब असम भारत को मजबूत बना रहा है. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि असम कच्चे तेल के उत्पादन में नए रिकॉर्ड बना रहा है. पेट्रोल, डीजल और गैस का उत्पादन बढ़ रहा है. जब पूरी दुनिया पेट्रोलियम और कच्चे तेल की कमी से जूझ रही है, तब असम भारत को मजबूत बना रहा है.

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार ने राज्यसभा में पारित कराया सीएपीएफ विधेयक 2026, जानिए ये देश के लिए क्यों जरूरी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

60 minutes ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

1 hour ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

1 hour ago