देश

वैश्विक कीमतों में उछाल के बावजूद देश में घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी- मोदी सरकार

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बुधवार को स्पष्ट किया कि देश में केवल कमर्शियल एलपीजी की कीमतें बढ़ाई गई हैं, जबकि घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

मंत्रालय ने एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि उद्योगों और होटलों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें अनियंत्रित होती हैं, बाजार द्वारा तय की जाती हैं और आमतौर पर हर महीने संशोधित की जाती हैं. देश में कुल खपत होने वाली एलपीजी में इनकी खपत 10 प्रतिशत से भी कम है.

सरकार और कंपनियां मिलकर उठा रही हैं घाटे का बोझ

बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता के अनुरूप, घरेलू उपभोक्ताओं को पूरी तरह से सुरक्षा मिलती रहेगी, क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपए पर ही बनी हुई है, उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसी तरह पीएमयूवाई योजना के तहत गरीबों के लिए एलपीजी सिलेंडरों की सब्सिडी वाली कीमत भी 613 रुपए पर ही बनी हुई है, उसमें भी कोई बदलाव नहीं किया गया है.

इसमें आगे कहा गया कि मौजूदा कीमतों पर पब्लिक सेक्टर की तेल मार्केटिंग कंपनियों को हर सिलेंडर पर 380 रुपए का नुकसान हो रहा है. मई के आखिर तक, कुल नुकसान लगभग 40,484 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा. बयान में कहा गया कि पिछले साल भी, 60,000 करोड़ रुपए के कुल नुकसान में से 30,000 करोड़ रुपए तेल पीएसयू ने और 30,000 करोड़ रुपए भारत सरकार ने उठाए थे, ताकि भारतीय नागरिकों को एलपीजी की ऊंची अंतरराष्ट्रीय कीमतों से बचाया जा सके.

मंत्रालय ने यह भी बताया कि भारत में घरेलू एलपीजी की कीमत दुनिया में सबसे कम कीमतों में से एक है; इसकी तुलना में पाकिस्तान में कीमत 1,046 रुपए प्रति सिलेंडर है, श्रीलंका में 1,242 रुपए, और नेपाल में यह 1,208 रुपए है.

बयान में यह भी साफ किया गया कि रेगुलर पेट्रोल और डीजल की कीमतें पहले जैसी ही हैं—क्रमशः 94.77 रुपए प्रति लीटर और 87.67 रुपए प्रति लीटर (दिल्ली की कीमतें).

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार ने राज्यसभा में पारित कराया सीएपीएफ विधेयक 2026, जानिए ये देश के लिए क्यों जरूरी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

U19 Asia Cup Final: पाक ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा गेंदबाजी, क्या टीम इंडिया लेगी पुराने जख्मों का बदला?

ओमान के अल अमेरात में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में…

23 minutes ago

3,300 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, 10 हजार लेट! सिस्टम में आई खराबी से अमेरिका के एयरपोर्ट्स पर मचा हाहाकार

US Air Traffic Control Failure: अमेरिका में FAA के कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी के बाद…

1 hour ago

जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, राजनाथ सिंह और शिवराज चौहान ने भी किया याद

Jawaharlal Nehru Jayanti: पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ…

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.49 अरब डॉलर बढ़कर 719.5 अरब डॉलर पहुंचा, गोल्ड रिजर्व में भी उछाल

India Forex Reserves Increase: 6 नवंबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार…

2 hours ago

यूपी में आधी रात को योगी सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी…! 5 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसरों का तबादला

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 38 IAS अधिकारियों का…

2 hours ago

अमेरिका के आसमान में 9/11 जैसी इमरजेंसी! एक झटके में ठप हुईं 13 हजार उड़ानें, क्या है पूरा मामला?

अमेरिका में FAA के आपातकालीन आदेश के बाद हजारों घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं.…

3 hours ago