देश

धर्मेंद्र प्रधान की हो सकती है छुट्टी, नितिन गडकरी और निर्मला सीतारमण का बदल सकता है विभाग! मोदी कैबिनेट में बड़ी फेरबदल की तैयारी

Modi Cabinet Expansion: राम मंदिर चंदा चोरी, पेट्रोल में एथेनॉल सहित कई मुद्दों को लेकर घिरती दिख रही मोदी सरकार कुछ ही दिनों में अपने कैबिनेट का विस्तार करने वाली है. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के विदेश दौरे से वापस लौटते ही इसपर फैसला ले लिया जाएगा. अटकलें हैं कि इस कैबिनेट विस्तार में कई दिग्गजों पर गाज गिर सकती है. वहीं मोदी कैबिनेट में कई नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है. दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि आरबीआई के पूर्व गवर्नर रहे शक्तिकांत दास की भी कैबिनेट में एंट्री मिल सकती है.

सूत्रों के मुताबिक नितिन गडकरी से लेकर निर्मला सीतारमण, हरदीप सिंह पुरी सहित मनोहर लाल खट्टर का मंत्रालय बदल सकता है. जहां निर्मला सीतारमण की जगह शक्तिकांत दास को मौका मिल सकता है, तो वहीं आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में आए राघव चड्डा को भी बड़ा कैबिनेट मंत्रालय दिया जा सकता है.

बताया जा रहा है कि राघव चड्डा को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की जगह दिया जा सकता है. गौरतलब है कि पंकज चौधरी मौजूदा समय में वित्त राज्य मंत्री के अलावा यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भी हैं. ऐसे में उनसे मंत्रालय छीने जाने की संभावना सबसे ज्यादा है.

धर्मेंद्र प्रधान को दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता

वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मंत्रालय छीने जाने की बात कही जा रही है. कहा जा रहा है कि धर्मेंद्र प्रधान से शिक्षा मंत्रालय छीनकर निर्मला सीतारमण को दिया जा सकता है. गौरतलब है कि निर्मला सीतारमण पिछले 7 सालों से वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

नीट पेपर लीक सहित, यूजीसी नियमों में बदलाव सहित कई मामलों को लेकर जनता के निशाने पर आए धर्मेंद्र प्रधान को मंत्रालय से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. सूत्रों की माने तो पार्टी उनके कार्यशैली से बेहद नाराज है. नीट पेपर लीक मामले ने तो सरकार को बैकफुट पर ला दिया है. विपक्ष उन्हें जमकर निशाने पर ले रखा है. ऐसे में सरकार मामले का पटाक्षेप करने के लिए धर्मेंद्र प्रधान को बाहर का रास्ता दिखा सकती है.

कई चेहरों की होगी एंट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय सेशेल्स यात्रा पर हैं. उनके विदेश दौरे से आते ही कैबिनेट विस्तार का काम शुरू हो जाएगा. बताया जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में कई नए चेहरों की एंट्री हो सकती है. इसमें सबसे बड़ा नाम राघव चड्डा का है. आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले राघव चड्डा को राज्यमंत्री का दर्जा मिल सकता है. इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे अनुराग ठाकुर की फिर से वापसी के संकेत मिल रहे हैं. उन्हें फिर से कैबिनेट मंत्रालय सौंपा जा सकता है. उधर ममता बनर्जी से बगावत करने वाले सुखेंदू शेखर राय को भी मंत्रिमंडल में लाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- जींद- सोनीपत रूट पर सफल ट्रायल, जल्द दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

क्या नीतीश कुमार भी होंगे कैबिनेट का हिस्सा?

लगभग 20 सालों तक बिहार का सीएम रहे नीतीश कुमार इस समय राज्यसभा सांसद हैं. दावा किया जा रहा है कि इस कैबिनेट विस्तार में नीतीश कुमार को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है. हो सकता है कि उन्हें मोदी सरकार में कोई बड़ा मंत्रालय दिया जाए. उधर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे को भी मंत्रालय दिया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

1 hour ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago