खेल

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: नीदरलैंड को 37 रन से हराकर पाकिस्तान ने आखिरकार बचाई लाज

Women’s T20 World Cup 2026: ब्रिस्टल 27 जून, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार को पाकिस्तान ने अपने अंतिम लीग मैच में आखिरकार जीत का खाता खोल ही लिया. इस टीम ने काउंटी ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ 37 रन से जीत हासिल की. ‘ग्रुप-ए’ की प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तानी टीम 5 में से 1 मैच जीतकर पांचवें स्थान पर रही, जबकि नीदरलैंड ने सभी पांच मैच गंवाए और 6 टीमों के ग्रुप में सबसे निचले पायदान पर रही. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपना पहला मैच 64 रन से गंवाया था, जिसके बाद उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश के हाथों 23 रन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 113 रन से मैच गंवाया.

गुल फिरोजा ने संभाला मोर्चा

शनिवार को ब्रिस्टल में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 6 विकेट खोकर 126 रन बनाए. इस टीम को महज 15 के स्कोर पर मुनीबा अली (12) के रूप में झटका लगा. इसके बाद आयशा जफर ने गुल फिरोजा के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 गेंदों में 79 रन की साझेदारी की.आयशा 29 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 32 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद गुल फिरोजा ने मोर्चा संभाला, लेकिन दूसरे छोर पर कोई उनका साथ नहीं दे सका. फिरोजा अंत तक नाबाद रहीं, उन्होंने 52 गेंदों में 9 चौकों के साथ 63 रन बनाए.

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: भारत से 800 गुना छोटा देश, फिर भी किया कमाल; केप वर्डे ने पहली बार वर्ल्ड कप नॉकआउट में बनाई जगह

विपक्षी खेमे से आइरिस ज्विलिंग ने 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि हीदर सीगर्स, हन्ना लैंडहीर, कैरोलीन डी लैंग और सिल्वर सीगर्स ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 18 ओवरों में सिर्फ 89 रन पर सिमट गई. इस टीम को हीदर सीगर्स और फीबे मोल्केनबोअर की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 3.3 ओवरों में 31 रन की साझेदारी की.

आयशा जफर ने 13 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए

हीदर 16 गेंदों में 5 चौकों के साथ 24 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि मोल्केनबोअर 8 रन का योगदान ही टीम के खाते में दे सकीं. यहां से कप्तान बैबेट डी लीड (30) ने मोर्चा संभाला, लेकिन अगले छोर पर कोई उनका साथ नहीं दे सका. पाकिस्तान के लिए कप्तान फातिमा सना ने महज 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। ये तीनों विकेट 18वें ओवर में निकाले. इनके अलावा, आयशा जफर ने 13 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। डायना बेग और नाशरा संधु ने 1-1 विकेट प्राप्त किया.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

6 minutes ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

23 minutes ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

2 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

2 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

3 hours ago