Modi Cabinet Reshuffle: दिल्ली के सियासी गलियारों में इन दिनों हलचल तेज है. चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कैबिनेट में एक बड़ा फेरबदल करने जा रहे हैं. माना जा रहा है कि रविवार (28 जून) या सोमवार (29 जून) को मोदी सरकार के मंत्रिपरिषद में बड़े बदलाव हो सकते हैं. इस फेरबदल में जहां कई नए और युवा चेहरों को मौका मिल सकता है, वहीं खराब परफॉर्मेंस वाले कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है. हालांकि, सरकार की तरफ से अभी कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है, लेकिन 23 जून को पीएम मोदी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हुई मुलाकात के बाद इन अटकलों को और हवा मिल गई है.
दरअसल, हाल के दिनों में पीएम मोदी ने पार्टी के बड़े नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों के साथ कई मैराथन बैठकें की हैं. इस फेरबदल के पीछे आगामी राज्यों के विधानसभा चुनाव, खासकर उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य की सियासी रणनीति को मुख्य वजह माना जा रहा है. बीजेपी इस बदलाव के जरिए क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश करेगी ताकि जनता को एक बड़ा राजनीतिक संदेश दिया जा सके. चर्चा ये भी है कि कुछ मंत्रियों को सरकार से हटाकर संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के काम में लगाया जा सकता है.
इस पूरे घटनाक्रम के बीच, 23 जून को केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार भी कर लिया है. केरल से आने वाले 65 वर्षीय वरिष्ठ बीजेपी नेता जॉर्ज कुरियन का राज्यसभा कार्यकाल 24 जून को समाप्त हो गया था. चूंकि वे फिलहाल संसद के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं, इसलिए संवैधानिक नियमों के तहत उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा.
जॉर्ज कुरियन को 2024 में मोदी सरकार 3.0 में अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य पालन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी, जो केरल में बीजेपी की ईसाई आउटरीच रणनीति का एक बड़ा हिस्सा था. हालांकि, साल 2026 के केरल विधानसभा चुनाव में वे कंजिराप्पल्ली सीट से चुनाव हार गए थे. अब उनके इस्तीफे के बाद कैबिनेट में एक जगह साफ तौर पर खाली हो चुकी है, जिससे आगामी रविवार या सोमवार को होने वाले इस कैबिनेट विस्तार पर भी नजरें टिक हुई है.
ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावे में गड़बड़ी पर बवाल, मनोज झा बोले- सच पर लीपापोती की जा रही है; सपा ने की सीबीआई जांच की मांग
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…