देश

होर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय जहाजों की आवाजाही शुरू, उद्योग जगत ने पीएम मोदी की कूटनीति को सराहा

ईरान की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति मिलने के बाद भारतीय जहाजों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है. इस फैसले के बाद भारत से जुड़े जहाज सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य की ओर लौट रहे हैं. उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने इस घटनाक्रम को भारत की कूटनीतिक सफलता बताते हुए प्रधानमंत्री की पहल की सराहना की है.

सौराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय झावेरी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस स्थिति को सामान्य बनाने के लिए हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की उदार और संतुलित कूटनीतिक नीति के तहत ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत की गई, जिसके परिणामस्वरूप भारत के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति मिल सकी. झावेरी के अनुसार उस समय कई देशों के जहाज इस मार्ग पर फंसे हुए थे लेकिन भारतीय जहाजों को आगे बढ़ने की अनुमति मिलने से स्थिति सामान्य होने लगी है.

उन्होंने कहा कि कुछ समय के लिए देश की स्थिति थोड़ी चिंताजनक हो गई थी क्योंकि कई उद्योगों की आपूर्ति श्रृंखला इस मार्ग से जुड़ी हुई है. विशेष रूप से ऐसे कई उद्योग हैं जो एलपीजी पर आधारित हैं और उनकी उत्पादन गतिविधियां ऊर्जा आपूर्ति पर निर्भर रहती हैं. ऐसे में जहाजों के सुरक्षित रूप से गुजरने की अनुमति मिलना उद्योग जगत के लिए राहत भरी खबर है.

सरकार की दूरदर्शी नीतियों से उद्योग जगत को राहत

संजय झावेरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के कारण देश में एक प्रगतिशील और स्थिर माहौल बन रहा है. प्रधानमंत्री का स्पष्ट दृष्टिकोण रहा है कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं होता और वे हमेशा शांति के पक्षधर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण स्थिति के बीच दो जहाजों को रवाना होने की अनुमति मिलना सकारात्मक संकेत है और आने वाले समय में ऐसे जहाजों की संख्या और बढ़ने की संभावना है.

उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम इस बात का प्रमाण है कि मोदी सरकार लोगों के कल्याण के साथ-साथ भारत के राष्ट्रीय हितों को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देती है. सरकार की कूटनीतिक पहल और दूरदर्शी नीतियों के कारण ही इस कठिन परिस्थिति में भी भारत के हित सुरक्षित रखे जा सके हैं.

ये भी पढ़ें- ‘कांग्रेस-वामपंथ और अब TMC… ‘; कोलकाता में बरसे पीएम मोदी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

अंधेरे में घुसपैठ की नापाक साजिश नाकाम! पंजाब बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी ढेर

Pakistani Killed By BSF: घुसपैठिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय इलाके की ओर बढ़ रहे…

4 minutes ago

स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप और डे-केयर में मासूम से दरिंदगी पर सुप्रीम कोर्ट 5 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप और डे-केयर में मासूम से उत्पीड़न मामले…

29 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 फैसलों को चुनौती, 5 अक्टूबर को सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम…

37 minutes ago

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

2 hours ago