Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Strait of Hormuz

Iran Israel US War: संयुक्त राष्ट्र के ओशन पैट्रन लुईस प्यू ने युद्धग्रस्त होर्मुज जलडमरूमध्य में विस्फोटों और जलते तेल टैंकरों के बीच 15 किलोमीटर तैरकर समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा का संदेश दिया.

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ईरान की IRGC ने दावा किया है कि बिना अनुमति गुजर रहे तीन टैंकर समुद्री माइनों से टकराने के बाद धमाकों का शिकार हुए.

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान के कोनार्क नौसैनिक अड्डे पर अमेरिकी हमले और अरब सागर में अमेरिकी युद्धपोत को निशाना बनाने की कोशिश की खबर सामने आई है.

Mohammad Bagher Ghalibaf: ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने साफ कहा है कि जब तक तेहरान की शर्तें पूरी नहीं होतीं, तब तक होर्मुज को दोबारा खोलने की कोई संभावना नहीं है. उनका बयान ऐसे समय आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए कूटनीतिक कोशिशें फिर तेज हो रही हैं.

Iran US tensions: स्टेट ऑफ होर्मुज में ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ गया है. IRGC ने 3 अमेरिकी जहाजों समेत 6 जहाजों को इंटरसेप्ट करने का दावा किया है.

IRAN US DIPLOMACY TALKS: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि अगर अमेरिका यह समझ ले कि तेहरान के खिलाफ दबाव की नीति काम नहीं करेगी, तो दोनों देशों के बीच कूटनीति फिर से पटरी पर आ सकती है.

US Israel Iran Conflict: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगाने की योजना बनाई है. यह कदम डॉलर को चुनौती माना जा रहा है.

US Israel Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अमेरिकी इलाका बताया है. ईरान ने इस दावे को खारिज करते हुए चेतावनी दी है.

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला है और अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी बेहद प्रभावी रही है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार 65 कारोबारी जहाजों का रास्ता बदला गया.

Donald Trump Strait Of Hormuz Claim: ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की एक तस्वीर शेयर कर दावा किया है कि यह क्षेत्र अब अमेरिका का है. खास बात यह है कि इस तस्वीर में ईरान सहित ओमान और यूएई के भी कुछ इलाकों को अमेरिका का बताया गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर पोस्ट किया. इस तस्वीर में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के इलाके को काले घेरे में दर्शाया गया है.