देश

सेवा का सबसे बड़ा पर्याय मोदी सरकार: गृह मंत्री अमित शाह

केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए देशभर में सभी राज्यों के राजभवनों के नाम बदल दिए हैं. सरकार ने अब सभी राज्यों के राजभवन को लोकभवन का नाम दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे विकसित तथा श्रेष्ठ भारत के निर्माण की स्वर्णिम यात्रा में एक अहम पड़ाव बताया है.

मोदी सरकार सेवा का पर्याय: अमित शाह

केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Central Minister Amit Shah) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि पिछले 11 वर्षों से मोदी सरकार सत्ता नहीं, सेवा की पर्याय रही है, जिसमें सत्ता का सर्वोच्च नेता स्वयं को प्रधानसेवक मानकर जनता के लिए सातों दिन, 24 घंटे कार्य कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इसी दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा के संकल्प को दोहराते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय को ‘सेवा तीर्थ’ नाम दिया है. साथ ही, राजभवन और राज निवास का नाम बदलकर लोक भवन और लोक निवास किया जा रहा है.

अमित शाह ने कहा कि यह सेवा और सुशासन को सर्वोपरि रखते हुए विकसित तथा हर क्षेत्र में श्रेष्ठ भारत के निर्माण की स्वर्णिम यात्रा में एक अहम पड़ाव है.

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर राजभवन का नाम बदलकर लोकभवन कर दिया गया है.

राजभवनों का नाम बदलना एक संदेश

इसी क्रम में केंद्र सरकार की तरफ से राजभवनों का नाम बदलना स्पष्ट संदेश है कि सत्ता कोई लाभ उठाने का माध्यम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का नाम है. नाम बदलने के पीछे केवल दिखावा भर नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक स्पष्ट संदेश और सोच छिपी हुई है. संदेश यह है कि सरकार का काम जनता की सेवा करना है, न कि सत्ता का सुख भोगना.

दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल में कई जगहों और मार्गों के नाम बदलने के उदाहरण सामने आए हैं.

इससे पहले राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ रख दिया गया. पहले राजपथ राजाओं का रास्ता या शक्ति का संदेश देता था, जबकि बाद में इसको कर्तव्य से जोड़ दिया गया, जिसका मतलब साफ है कि सत्ता कोई अधिकार नहीं, बल्कि एक सेवा का मौका और जिम्मेदारी है.

ये भी पढें: 1971 का शेर: अल्बर्ट एक्का, जिसने अकेले ही ढेर कर डाले थे पाकिस्तान के 2 बंकर, तब बना बांग्लादेश

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ईरान-अमेरिका जंग कब होगी खत्म? ट्रंप ने खुद बताई पूरी टाइमलाइन

Iran US war latest news: ईरान-अमेरिका युद्ध कब खत्म होगा? डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि…

7 minutes ago

विजय देवरकोंडा को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत; AI डीपफेक और अश्लील कंटेंट हटाने का आदेश, पर्सनैलिटी राइट्स पर दिया यह फैसला

तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा को दिल्ली हाई कोर्ट से पर्सनैलिटी राइट्स मामले में अंतरिम राहत…

13 minutes ago

CJP प्रदर्शन के चलते सात मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, दिल्ली बार्डर सहित 8 जगहों पर नाके, 7 ट्रेन रद्द

CJP Protest Jantar Mantar: फरीदाबाद में दिल्ली बार्डर सहित दूसरे जिलों और राज्यों से लगते…

14 minutes ago

‘कोर्ट आना ही पड़ेगा…’, पर्सनैलिटी राइट्स मामले में अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन के पर्सनैलिटी राइट्स मामले में कहा है कि यदि…

20 minutes ago

शराब पीने से रोका तो फाड़ दी वर्दी: बीच सड़क पर भिड़ गए ट्रैफिक पुलिस और पूर्व फौजी; देखें VIDEO

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में छलेसर पुलिस चौकी के पास सार्वजनिक जगह पर शराब पीने…

24 minutes ago

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया आरा, बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहे कारोबारी के सिर में मारी गोली

Ara Businessman Murder: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में दिनदहाड़े गोली मारकर एक हार्डवेयर…

26 minutes ago