देश

साली को लेकर चला गया जीजा, सालों ने पकड़कर धो डाला; वीडियो हुआ वायरल

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो सालों ने मिलकर अपने जीजा को जंगल में ले जाकर जमकर पीटा. सालों ने जीजा को पेड़ से बांधकर लाठी और पट्टे से पिटाई की. पिटाई से बचने के लिए जीजा भीख मांगता रहा, लेकिन सालों का दिल नहीं पसीजा. उन्होंने अपने जीजा की खूब पिटाई की. इस दौरान उनके साथ मौजूद दूसरा साथी वीडियो बना रहा था, जो अब वायरल हो रहा है.

यह मामला सिहोनिया थाना क्षेत्र के भिडौसी गांव का बताया जा रहा है. जहां कीचोल गांव निवासी जीजा नंदकिशोर वाल्मीकि उर्फ छोटू की अपनी साली के साथ प्रेम संबंध चल रहा था. जीजा छोटू अपनी साली को लेकर घर छोड़कर चला गया था.

जीजा जान की भीख मांगता रहा

जब यह मामला सालों गोलू और मोनू को पता चला तो वो गुस्सा हो गए. ये सभी लोग जीजा और अपनी बहन को खोजने के लिए मध्य प्रदेश से राजस्थान के जोधपुर पहुंच गए.

इसी दौरान दोनों सालों ने जीजा को पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांध दिया. इस दौरान उन्होंने जीजा को अर्धनग्न कर जमकर पीटा.

पिटाई के दौरान जीजा छोटू दोनों सालों से जान की भीख मांगता रहा, लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा. दोनों ने अपने जीजा को पीट-पीटकर बेहाल कर दिया.

दोनों साले हुए गिरफ्तार

अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जिसके बाद सिहोनिया थाना पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लिया. इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया और सुलह कराई.

ये भी पढ़ें- शरद पवार ने दिए अपने 8 सांसद, बीजेपी को चाहिए 7… अब परिसीमन बिल के लिए कौन टूटेगा?

पुलिस ने इस मामले में दोनों सालों मोनू वाल्मीकी (25 साल) और गोली वाल्मीकि (22 साल) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस की पूछताछ में सालों ने जीजा पर बहन से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. सालों का कहना है कि जीजा उनकी बहन को घुमाने ले जाने के बहाने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दे रहा था.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

9 hours ago