Bhopal News:अजय भटनागर: भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास (संवाद भवन) में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्मचारी हितों से जुड़े कई अहम ऐलान किए. उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने की चर्चाओं को भ्रामक बताते हुए स्पष्ट किया कि वर्तमान व्यवस्था जारी रहेगी और किसी को बाहर नहीं किया जाएगा.
भोपाल में हुए अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कर्मचारी संगठनों के बीच समन्वय व आभार का माहौल दिखा. आउटसोर्स कर्मचारियों की सुरक्षा, पदोन्नति, भत्तों और दो संतान नियम में बदलाव के फैसलों को लेकर सरकार ने कर्मचारी कल्याण की प्रतिबद्धता दोहराई.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर करने की बातें भ्रामक हैं और मौजूदा नियुक्ति व्यवस्था यथावत रहेगी. उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी विभागों में एक लाख से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है, जिससे विभागों में युवा व ऊर्जावान कर्मचारियों की संख्या बढ़ी है, और रिक्त पदों पर भर्तियों का सिलसिला भी जारी रहेगा.
सीएम ने कहा कि शासकीय सेवकों और नियुक्तियों के लिए दो संतान की सीमा समाप्त करने का निर्णय लिया गया है, वहीं सहायक ग्रेड-3 के समकक्ष पदोन्नति में कुछ शर्तों के साथ सीपीसीटी की अर्हता से छूट दी गई है. इसके अलावा लगभग 26 प्रकार के भत्तों के पुनरीक्षण, अनुकम्पा नियुक्ति मामलों के तेज निपटारे (अकेले स्कूल शिक्षा विभाग में एक हजार से अधिक नियुक्तियों का जिक्र) और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर छत्तीसगढ़ से सहमति लेने की प्रथा समाप्त करने की बात भी कही गई.
समारोह में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण आयोग के अध्यक्ष रमेश शर्मा के नेतृत्व में लगभग 40 कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया. भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर ने लंबित समस्याओं के समाधान, वेतन विसंगतियों के निराकरण और दो संतान की सीमा खत्म करने जैसे फैसलों के लिए सरकार की सराहना की.
यह भी पढ़ें-जहूराबाद छोड़ अकबरपुर क्यों पहुंचे ओपी राजभर? बेटे की एंट्री और नए सियासी दांव ने बढ़ाई चर्चा
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि विकसित भारत 2047 यात्रा मजबूत सुधारों और…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने 11 महीने में 41 लाख से अधिक यात्रियों को सेवा…
UP News: मेरठ में अमेरिकी कंपनी बॉल कॉरपोरेशन 2913 करोड़ रुपये की लागत से एल्युमिनियम…
UP Assembly Election 2027: योगी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने जहूराबाद सीट छोड़कर अंबेडकरनगर…
OP Rajbhar attacks Akhilesh Yadav Party candidate list: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मंत्री…
Gujarat News: गुजरात के सूरत जिले में महाराष्ट्र के एक मजदूर परिवार के छह सदस्यों…