देश

MP Election 2023: शिवराज ने जनता से पूछा ‘मामा फिर से CM बनें या नहीं?’ कुर्सी बचाने के लिए अब चला ये खास दांव

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा नजदीक हैं. इसको लेकर खास बात यह है कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी कई दिग्गज सांसद और केंद्रीय मंत्रियों को भी टिकट दिया है. ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी इस बार मध्य प्रदेश में चुनाव के बाद नया सीएम पेश कर सकती हैं, लेकिन वर्तमान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संकेत दिया है कि वो आसानी से सीएम पद की दावेदारी नहीं छोड़ने वाले हैं.

दरअसल, मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल डिंडौरी जिल में चरण पादुका कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अचानक एक अहम सवाल सीधे जनता से ही पूछ दिया. उन्होंने जनता से पूछा कि मामा को फिर से सीएम बनना चाहिए या नहीं. इतना ही नहीं, शिवराज ने यह भी पूछा कि नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनना चाहिए या नहीं?

यह भी पढ़ें- PM Modi की तारीफ में रूसी राष्ट्रपति ने कही बड़ी बात, पुतिन बोले ‘सही रास्ते पर है भारत’

बहनों को मिलेगा ज्यादा पैसा

गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैं बड़ा भाग्यशाली भाई हूं, मेरी प्रदेश में एक करोड़ 32 लाख लाडली बहनें है. एक हजार रुपए देता हूं, तो 15 हजार करोड़ रुपए लगते है. जैसे-जैसे पैसे का जुगाड़ होता जाएगा आपकी राशि बढ़ती जाएगी. उसे तीन हजार रुपए तक ले जाऊंगा.

शिवराज सिंह चौहान ने इमोशनल अंदाज में कहा कि मेरे साथ आज सभी संकल्प लें कि जो आपके हित में काम करेगा, आप उसी के साथ है. इसलिए आप बताओं मैं अच्छा काम कर रहा हूं कि नहीं. फिर से मुख्यमंत्री बनूं कि नही? मोदी जी प्रधानमंत्री बने कि नहीं? भाजपा की सरकार बनें कि नहीं?

यह भी पढ़ें-NewsClick पर लगे बेहद गंभीर आरोप, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने FIR में किया ISI तक का जिक्र

कार्यक्रम में मौजूद थे केंद्रीय मंत्री

बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने डिंडोरी के कॉलेज तिराहे से कलेक्ट्रेट तिराहे तक लगभग एक किलोमीटर का रोड शो भी किया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और वन मंत्री विजय शाह भी शामिल हुए. बता दें कि शिवराज सिंह चौहान को कई बार बीजेपी केंद्र सरकार में शामिल होने का प्रस्ताव दे चुकी है. इसके बावजूद उन्होंने सहमति नहीं जताई. ऐसे में अब माना जा रहा है कि  इस बार बीजेपी उन्हें हटाकर कोई नया सीएम बैठा सकती है लेकिन फिर भी शिवराज अभी अपनी आखिरी कोशिशें जनता के बीच से करते नजर आ रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

₹1.86 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक! भारत को ग्रीन एनर्जी हब बनाने के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…

12 minutes ago

‘2029 तक पंजाब को बना देंगे नशा-मुक्त’; अमित शाह का बड़ा दावा, जालंधर में AAP सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…

18 minutes ago

बदायूं में शादी का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी दी तो युवती ने पी लिया तेजाब

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…

29 minutes ago

‘टाटा कार की जगह गधा खरीद लेता’, 12 लाख की गाड़ी पर पोस्टर चिपकाकर सड़क पर उतरा मालिक, देखें- VIDEO

Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…

31 minutes ago

नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी करार, सजा पर क्या है कोर्ट का रुख?

Muskan Rastogi Sahil Shukla Convicted: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा…

33 minutes ago

भारत से अमेरिकियों को ठगा: दिल्ली में चल रहा था Apple के नाम पर फ्रॉड; 7 लोगों से क्या-क्या मिला?

Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…

46 minutes ago