Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi की तारीफ में रूसी राष्ट्रपति ने कही बड़ी बात, पुतिन बोले ‘सही रास्ते पर है भारत’

Vladimir Putin ने कहा है कि मोदी ने पश्चिमी देशों की कोशिशों को पूरी तरह नाकाम कर दिया है और वह भारत को सही दिशा की ओर ले जा रहे हैं.

Vladimir Putin Comment on PM Modi: रूस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच दोस्ती किसी से भी छिपी नहीं रही हैं. आए दिन दोनों विशेष मौकों पर एक दूसरे के तारीप करते रहे हैं. इस बीच रूसी राष्ट्रपति ने एक बार फिर पीएम मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं. पुतिन ने आरटी न्यूज के एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से तरक्की कर रहा है.

जानकारी के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा है कि उनके साथ हमारे संबंध बहुत ही अच्छे हैं. पुतिन ने कहा कि मोदी बहुत बुद्धिमान है और उनकी लीडरशिप बेहतरीन है, जिसके चलते तेजी से भारत प्रगति कर रहा है. पुतिन के मुताबिक पीएम मोदी भारत को सही रास्ते पर ले जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- सट्टेबाजी के शौक ने बना दिया 20 हजार करोड़ का मालिक! जूस बेचने वाले ने ऐसे फैलाया ‘महादेव ऐप’ का जाल, फंस गए रणबीर कपूर समेत ये सितारे  

पहले भी कर चुके हैं भारत की तारीफ

पुतिन ने कहा कि विकास के एजेंडे पर मोदी और उनकी खूब जमती है. पुतिन ने कहा कि है भारत और रूस तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जो कि दोनों ही देशों के विकास के लिए जरूरी है. बता दें कि इससे पहले भी पुतिन कई मौकों पर पीएम मोदी की नीतियों को तारीफ कर चुके हैं. पुतिन ने हाल ही में पीएम मोदी के मेक इन इंडिया प्लान की तारीफ की थी, और यह भी कहा था कि यह कार्यक्रम रूस में भी लागू होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- IGI एयरपोर्ट पुलिस ने एक महीने में इमीग्रेशन रैकेट के 11 एजेंट्स को दबोचा

G20 में भारत ने दिया था रूस का साथ

गौरतलब है कि हाल ही में हुए जी20 समिट के घोषणापत्र में यूक्रेन में चल रहे संघर्ष में शांति स्थापित करने का आह्वान किया गया था, लेकिन इसका पूरा दोष रुस पर नहीं डाला गया था. वहीं नई दिल्ली घोषणापत्र का मॉस्को ने स्वागत किया, जिसने इसे एक मील का पत्थर करार दिया है. पुतिन ने यह भी कहा भारत ने कभी भी पश्चिमी देशों की चालाकियों को नजरंदाज नहीं किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital