देश

MUMBAI: IAS अफसर की 26 वर्षीय बेटी नरीमन प्वाइंट पर इमारत की 10वीं मंजिल से कूदी, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

MUMBAI News: महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी की 26 साल की बेटी आज नरीमन प्वाइंट पर मृतावस्था में मिली। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि उसने सोमवार सुबह एक इमारत की 10वीं मंजिल से नीचे कूदकर आत्महत्या की।

पुलिस ने बताया कि लड़की का नाम लिपि (26) था। वह उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यरत आईएएस अधिकारी विकास सी. रस्तोगी और गृह विभाग में तैनात राधिका वी. रस्तोगी की बेटी थी। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 4 बजे लिपि ने इमारत की 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। उसे तुरंत जी.टी. अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुनीति अपार्टमेंट में माता-पिता के साथ रहती थी

वाई.बी. चव्हाण सेंटर के पास सरकारी अधिकारियों के आवास वाले सुनीति अपार्टमेंट में अपने माता-पिता के साथ रह रही 26 वर्षीय लिपि ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसे कफ परेड पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

सोनीपत के एक कॉलेज में लॉ की छात्रा थी लिपि

हरियाणा के सोनीपत के एक कॉलेज में लॉ की छात्रा लिपि ने कथित तौर पर पढ़ाई के दबाव की ओर इशारा किया है, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। मृतका लिपि ने अपने सुसाइड नोट में कहा है कि इसके लिए किसी को भी दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

31 minutes ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

2 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

2 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

2 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

2 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

2 hours ago