Mumbai Badlapur BMW Accident
Badlapur BMW Accident: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवाओं की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा उस समय हुआ जब तीन दोस्त जन्मदिन की पार्टी मनाने के बाद BMW कार से लौट रहे थे. पुलिस के मुताबिक कार बेहद तेज रफ्तार में थी और चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद यह भयानक दुर्घटना हुई.
जांच के दौरान सामने आया है कि BMW कार करीब 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी. पुलिस को सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो भी मिला है, जिसमें दुर्घटना से कुछ समय पहले कार की स्पीड 251 किमी प्रति घंटा तक दिखाई दे रही है. अधिकारियों को शक है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग इस हादसे की वजह बनी. हालांकि वीडियो की सच्चाई की अभी पुष्टि की जा रही है.
पुलिस के अनुसार यह हादसा बदलापुर के पास निर्माणाधीन मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर हुआ. तेज रफ्तार BMW सड़क किनारे लगे डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कई बार पलटी और लगभग 200 मीटर तक उछलती चली गई. दुर्घटना के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका इंजन करीब 30 मीटर दूर जाकर गिरा.
हादसे में 26 वर्षीय योगेश किशन नेगी और 24 वर्षीय रेबेका जैकब की मौत हो गई. योगेश बदलापुर का रहने वाला था और उसी का जन्मदिन मनाया जा रहा था. रेबेका उसकी दोस्त थी और बांद्रा में रहती थी. वहीं कार चला रहे अंगद गिल गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका इलाज कल्याण के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है.
ये भी पढ़ें: मारा गया लल्लन सिंह! यूपी STF के एनकाउंटर में ढेर हुआ सवा लाख का इनामी डकैत, जानिए इसकी खूंखार क्राइम कुंडली
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दुर्घटना के समय कार के एयरबैग खुले थे या नहीं. अधिकारियों का मानना है कि निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर लगे कंक्रीट बैरिकेड से बचने की कोशिश में चालक ने नियंत्रण खो दिया होगा. फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट, तकनीकी साक्ष्यों और दुर्घटना स्थल से मिले सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…